फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रेमी साहिल के साथ किया नशा, फिर सौरभ की लाश के किए टुकड़े-टुकड़े, कातिल मुस्कान की दिल दहलाने वाली कहानी

Wed, 19 Mar 2025 03:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Mar 2025 03:30 PM IST
सार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके के इंदिरा नगर में रहने वाला सौरभ कुमार अपनी जिस पत्नी मुस्कान से बहुत प्यार करता था उसने ही उसके कत्ल की पटकथा लिख डाली।

विज्ञापन
Meerut Murder Case Update After Murder Intoxication Followed by Dismembering Saurabh Body Details in Hindi
Meerut Murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद लाश के टुकड़े किए। टुकड़ों को ड्रम में भरा और ऊपर से सीमेंट का घोल बनाकर उसमें भर दिया। ड्रम में घोल इतना पक्का हो गया कि उसे तोड़ना मुश्किल हो गया, जब ड्रम नहीं टूटा तो उसे मोर्चरी में ऐसे ही भेज दिया गया।


दरअसल, मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके के इंदिरा नगर में रहने वाला सौरभ कुमार अपनी जिस पत्नी मुस्कान से बहुत प्यार करता था उसने ही उसके कत्ल की पटकथा लिख डाली। मुस्कान के लिए सौरभ अपने घरवालों से लड़ा और लव मैरिज की थी। अब उसी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ को खौफनाक तरीके से मौत दे दी। पहले उसके सीने में चाकू घोंपा, इसके बाद बाथरूम में लाश के टुकड़े किए। टुकड़ों को एक प्लास्टिक के ड्रम में भरा, फिर सीमेंट का घोल बनाकर ऊपर से ड्रम में भर दिया। 
 
Meerut Murder Case Update After Murder Intoxication Followed by Dismembering Saurabh Body Details in Hindi
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
सौरभ और मुस्कान ने किया था प्रेम विवाह
सौरभ कुमार अनुसूचित जाति से था। सौरभ कुमार की नौ साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है। नौ साल पहले 2016 में पड़ोसी में रहने वाली मुस्कान रस्तोगी से सौरभ का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इसी वर्ष सौरभ की मर्चेंट नेवी में नौकरी लग गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। सौरभ ने एक साल बाद नौकरी छोड़ दी और मेरठ में ही दिल्ली रोड स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर तीन साल नौकरी की। बाद में वह लंदन चला गया और मॉल में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने लगा था। 

 
Meerut Murder Case Update After Murder Intoxication Followed by Dismembering Saurabh Body Details in Hindi
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। बताया जाता है कि सौरभ का परिवार इस प्रेम विवाह से खुश नहीं था। इसलिए सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान को लेकर अलग रहने लगा था। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case Update After Murder Intoxication Followed by Dismembering Saurabh Body Details in Hindi
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
सौरभ ने देख ली थी पत्नी की चेटिंग
करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में मुस्कान और साहिल की फोन पर चेटिंग सौरभ ने देख ली थी। जिसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद रहने लगा। उधर, इसकी जानकारी लगने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करता रहा। इस बीच सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। दोनों को धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
Meerut Murder Case Update After Murder Intoxication Followed by Dismembering Saurabh Body Details in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी - फोटो : संवाद
पति को बेहोश कर प्रेमी को घर बुलाया
चार मार्च की रात मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद प्रेमी साहिल को घर पर बुला लिया। दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव के लगभग 15 टुकड़े कर इन्हें प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। इसी ड्रम में ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल बनाकर शव के टुकड़ों को छिपा दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed