फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्दन की तलाश: 32 घंटे बाद हुआ सिर कटी लाश का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए परिजन, दर्दनाक हैं तस्वीरें

Wed, 28 Sep 2022 06:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Sep 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
Meerut Murder Case: Cremated without head of a dead body after 32 hours in Khajooree village
विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में युवक की हत्या के मामले में 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हत्यारे युवक की गर्दन काटकर ले गए थे। खेत में पड़ी मिली सिर कटी लाश को देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा था। इस जघन्य वारदात से आसपास के गांवों में भी दहशत फैली हुई है। 



32 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार
बताया गया कि परिजनों के काफी हंगामे और पुलिस अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताया गया कि करीब 32 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया गया है।

Meerut Murder Case: Cremated without head of a dead body after 32 hours in Khajooree village
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने किया बड़ा दावा
पुलिस ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया है कि 24 घंटे के भीतर युवक का सिर बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की जेब से एक कॉलोनी के युवक का मोबाइल मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

Meerut Murder Case: Cremated without head of a dead body after 32 hours in Khajooree village
बहनों का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : amar ujala

युवक की हत्या, गर्दन काटकर ले गए थे हत्यारे
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव में जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। गांव से दो दिन पहले लापता हुए दीपक त्यागी (25) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी कटी हुई गर्दन भी साथ ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Murder Case: Cremated without head of a dead body after 32 hours in Khajooree village
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

वहीं बीती मंगलवार की सुबह को गांव के ही मुनकाद और शाहरूख भैंसा-बुग्गी लेकर पशु चारा लेने गए थे। इस दौरान उन्होंने लालपुर मार्ग पर एक खेत में युवक का शव पड़ा देखा। बाद में पुलिस ने कई घंटों तक खेत खंगाला, मगर गर्दन नहीं मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजनों ने सिर के बिना शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Cremated without head of a dead body after 32 hours in Khajooree village
गांव में पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala

शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि दीपक का गांव के कुछ युवकों से विवाद हुआ है और वह उनके साथ शराब भी पीता था। पुलिस ने खजूरी गांव से एक और पास के ही गांव अहमदपुर बढला समेत कई जगहों से 13 लोगों को हिरासत में लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed