फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: कुट्टू से बना खाना खाने से सौ से ज्यादा लोग बीमार, मचा हड़कंप, दुकानदार को पुलिस ने उठाया

Thu, 23 Mar 2023 04:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Mar 2023 04:41 PM IST
विज्ञापन
Meerut: More than hundred people fell ill after eating food made of buckwheat
मरीज को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मोहल्ला गौतमनगर में गुरुवार को कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से एक परिवार के दर्जन भर लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





मेरठ के मोहल्ला गौतमनगर, गणेशपुरी समेत क्षेत्र की 14 गलियों में गुरुवार को नवरात्र के व्रत के दौरान लोगों को कुट्टू के आटे से बना भोजन करना महंगा पड़ गया। यहां कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से विभिन्न परिवारों में बच्चों समेत तकरीबन सौ से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ गई। बीमार हुए लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं सूचना पर पुलिस व फूड इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फूड इंस्पेक्टर ने मौके पर  पहुंचकर जिन दुकानों से आटा खरीदा गया था, वहां से सैंपल जांच के लिए भिजवाए और लोगों से पूछताछ की। अभी क्षेत्र में दहशत बनी हुई है।

Meerut: More than hundred people fell ill after eating food made of buckwheat
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार आज मोहल्ला गौतम नगर में गणेशपुरी मेरठ में जहरीला कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से दर्जनों लोग वह बच्चे बीमार हो गए, जिसमें कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बिजनौर में मजदूर ने साथी को उतारा मौत के घाट, मेरठ में संदिग्ध परिस्थिति में भाई-बहन लापता

Meerut: More than hundred people fell ill after eating food made of buckwheat
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि मोहित नाम का दुकानदार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि वह नवीन मंडी से ओम साईं नाम के दुकानदार से आटा लेकर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: More than hundred people fell ill after eating food made of buckwheat
मौके पर मौजूद जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

वहीं पीड़ित परिवार के हाल जानने पहुंचे डिप्टी मेयर रंजन शर्मा ने प्रशासन से अपील है कि जल्द उस दुकानदार को गिरफ्तार कर और जो भी अन्य इस कालाबाजारी में लिप्त हैं। उन सभी को पकड़कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि  जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं उनकी बीमारी का खर्च इन कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों से वसूला जाए।

विज्ञापन
Meerut: More than hundred people fell ill after eating food made of buckwheat
मौके पर मौजूद जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर स्थित वह दुकान जहां से कुट्टू का आटा खरीदकर ले जाया गया था। वहां पर भी पुलिस व फूड इंस्पेक्टर ने पहुंचकर जांच पड़ताल की और सैंपल लिए। वहीं गौतम नगर गली नंबर 4 में जिस दुकान से आटा खरीदा गया था वह बंद मिली। फूड इंस्पेक्टर लोगों से जानकारी ली और मरीजों का हाल जाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed