Meerut News Live: मेरठ में मकान का छज्जा गिरने से 3 बच्चे घायल, हत्या मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास
बिजनौर में नशे में धुत एक मजदूर ने अपने साथी को सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। मेरठ में खैरनगर से दो भाई बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
लाइव अपडेट
हत्या के मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास
सहारनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या दो एससी एसटी एक्ट सरला दत्ता ने 11 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में दोषी पाए गए दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों पर 2,04,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। एक गवाह के पक्षद्रोही होने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए है।
सहायक शासकीय अधिवक्ता दीपक सैनी ने बताया कि वर्ष 2011 में देहात कोतवाली क्षेत्र गांव सरकड़ी खुमार निवासी बिल्लू जनरेटर खरीदने के लिए गांव में ही रहने वाले आफताब के पास गया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। गांव के लोगों ने बिल्लू को आफताब, मुंतजार व रिजवान के साथ गाड़ी में जाते हुए देखा था। बाद में बिल्लू का शव नहर में मिला था। उसके नाखून खींचे हुए थे और शरीर में कई जगहों पर हड्डी टूटी थी। बिल्लू की पत्नी पप्पी ने कोतवाली देहात में आफताब, मुंतजार, रिजवान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के उपरांत आफताब रिजवान और मुंतजार के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों और गवाह के आधार पर दोषी पाते हुए अदालत ने मुंतजार व रिजवान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 204000 रुपये का अर्थदंड लगाया है, जिसकी आधी धनराशि पीड़िता को मिलेगी, जबकि तीसरे आरोपी आफताब का निधन हो चुका है। मुकदमे के दौरान पक्षद्रोही हुए दयाचंद के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
गुरुवार को शिवालिक घाटी मां के जयकारों से दिन भर गूंजती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, पैदल एवं अन्य दोपहिया वाहनों से सिद्धपीठ पहुंचनी शुरू हो गई थी। सुबह तड़के मंदिर के कपाट खुलने के बाद से ही श्रद्धालु लाइन में लगने के बाद ही दर्शन कर रहे थे। मंदिर में भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। श्रद्धालुओं की लाइन दोपहर 12 बजे तक अस्थाई पुल तक पहुंच गई थी।
मेले में राणा परिवार की ओर से सभी वाहनों की पार्किंग नि:शुल्क रखी गई है। मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप ने बताया कि विगत दिनों जिलाधकारी एवं एसएसपी के सिद्धपीठ आने पर उनके द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक एंबुलेंस की मांग की गई थी जो पहले नवरात्र को ही सिद्धपीठ पहुंच गई थी।
वहीं, पीड़ित परिजनों ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल से निकाल कर आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल तीनों बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
उधर, जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक बच्ची का नाम मरियम (12) है, जबकि घायलों के नाम हाजी अनवार, आयात (5) और हमजा (5) है।
हर्ष फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नवरात्र के पहले दिन सरकारी अस्पतालों में 13 कन्याओं का हुआ जन्म
भूजल दोहन करने पर लगेगा जुर्माना
तेजी से गिरते भूजल स्तर पर अब केंद्रीय भूमि जल बोर्ड और प्रदेश का भूगर्भ जल विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगा। नोटिस के बाद भी पंजीकरण और फ्लो मीटर नहीं लगाने वाले 100 होटलों पर जुर्माना लगेगा। लखनऊ से आई टीम ने शहर में तेजी से गिरते भूजल स्तर पर सख्त नाराजगी जताते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है।
सुलभ न्याय के लिए बनेंगे ई-फाइलिंग केंद्र
मोहनपुरी स्थिति कैंप कार्यालय में लक्ष्मीकांत ने बताया कि 20 नवंबर 2022 को ई-फाइलिंग केंद्र का प्रस्ताव सरकार को दिया था, जो अब साकार हो रहा है। 2011 से अब तक देश की सभी हाईकोर्ट में वर्चुअल तरीके से 2.6 करोड़ और सुप्रीम कोर्ट में 4.20 लाख वादों की सुनवाई हुई है। सरकार चाहती है कि वादी को सस्ता व सुलभ न्याय मिले। देश के 788 जिलों में 4400 ई-फाइलिंग केंद्र सरकार ने बनवाने तय किए हैं। मेरठ में पांच केंद्र एक छत के नीचे होंगे।
सांसद ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग अपनी जगह है और वह बरकरार है। बागपत रोड पर लिंक मार्ग के लिए जमीन की कीमत कम करने अथवा धनराशि लेने के लिए शासन स्तर से प्रयास कर रहा हूं। अच्छी बात है कि इस तरह के काम करवाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को धनराशि दी है। इसके लिए 26 करोड़ रुपये की मांग है।
दिनभर साफ रहा मौसम, खिली धूप से पारा 5.2 डिग्री चढ़ा
चांद के नहीं हुए दीदार 24 को पहला रोजा
चांद के दीदार नहीं होने से रमजान का मुबारक महीना 24 मार्च से शुरू होगा। बुधवार को मेरठ सहित देश के अलग-अलग शहरों में अकीदतमंदों ने चांद देखने की कोशिश की, लेकिन चांद नहीं दिखा। शहरकाजी प्रो. जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 24 मार्च शुक्रवार को पहला रोजा होगा। बुधवार शाम गुदड़ी बाजार स्थित ऊंची मस्जिद में चांद कमेटी की बैठक हुई। जिसमें उलमाओं ने दिल्ली जामा मस्जिद, जमीयत उलेमा हिंद दिल्ली, देवबंद दारूल उलूम ने भी चांद दिखाई नहीं देने की पुष्टि की। सभी इदारों से संपर्क के बाद शहरकाजी ने ये एलान किया।
एकलव्य क्रीड़ा कोष में करें आवेदन
उप्र खेल विभाग द्वारा एकलव्य क्रीड़ा कोष नियमावली के तहत खिलाड़ियों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। खिलाड़ी योजना से आर्थिक सहायता प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकते हैं। प्रदेशीय खेल संघ की संस्तुति के साथ छह अप्रैल शाम छह बजे तक खिलाड़ी कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्रदेशीय खेल संघ की संस्तुति के साथ स्वीकार होगा। एकलव्य क्रीड़ा कोष के तहत लखनऊ में महीने के दूसरे सोमवार को बैठक होगी। इसमें खिलाड़ियों की कोच न होने और संसाधनों से संबंधित समस्याओं का समाधान भी होगा।
मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैर नगर गूलर वाली गली निवासी शाहिद के बुधवार शाम घर के बाहर खेल रहे बेटा-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने थाने में बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बच्चों की बनाने के लिए पुलिस की दो टीमें लगी है। करीबी रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शाहिद का दस वर्षीय बेटा मेराब और साढ़े छह साल की बेटी कूनन बुधवार शाम से संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन दोनों को कोई पता नहीं चल सका।मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में प्रॉपर्टी विवाद सामने आ रहा है। शाहिद के एक करीबी रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
फलावदा में जेसीबी ड्राइवर की दिल का दौरा पड़ने से मौत
मेरठ देहात क्षेत्र के फलावदा में सुरेंद्र उर्फ सुंदर पुत्र मांगेराम निवासी नगली आजजड़ की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सुरेंद्र हाईवे निर्माण करा रही कंपनी में जेसीबी ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। फिलहाल परिजनों ने पुलिस में कोई भी तहरीर नहीं दी है।
Meerut News Live: मेरठ में मकान का छज्जा गिरने से 3 बच्चे घायल, हत्या मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास
जानकारी के अनुसार नांगल सोती के पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र का गांव महमसापुर में ईंट भट्ठा है। बुधवार की देर रात नशे में धुत भट्ठा मजदूर पारस और जसवंत में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रयागराज के गांव नवाबगंज निवासी मजदूर पारस (30) के सर में उसके साथी प्रयागराज निवासी जसवंत ने सिर में डंडा मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
सूचना मिलते ही भट्ठा स्वामी गंभीर रूप से घायल मजदूर पारस को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर देर रात एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह,थानाध्यक्ष नांगल श्यामवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी जसवंत को गिरफ्तार कर लिया मृतक पारस के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा गया है। बताया गया कि भट्ठे पर बारिश के मौसम से काम बंद हुआ था।मजदूर घर जाने के लिए जश्न मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने शराब का सेवन किया। शराब के नशे में किसी बात को लेकर दोनों मजदूरों में विवाद बढ़ गया।जसवंत ने अपने साथी के सिर पर डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।