फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: सीने में चाकू घोंपा... बाथरूम में किए लाश के टुकड़े, बहता रहा खून; नौ साल के प्यार का रूह कंपाने वाला अंत

Wed, 19 Mar 2025 02:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Mar 2025 02:36 PM IST
सार

मेरठ के सौरभ कुमार की हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी ने प्रेमी के साथ शव को बाथरूम में ले जाकर टुकड़े किए। रात में पति के शव के साथ रही, फिर सुबह प्रेमी संग शिमला घूमने निकल गई। 2016 में मुस्कान और सौरभ का प्रेम विवाह हुआ था। 

विज्ञापन
Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
loader
मेरठ के सौरभ कुमार की नौ साल पहले शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हुआ है। वह लंदन से पत्नी मुस्कान, बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था। पत्नी मुस्कान ने प्रेमी के संग मिलकर उसकी हत्या कर शव के 15 टुकड़े कर दिए। पत्नी ने सौरभ को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर छाती में चाकू घोपा, गला काटा, हाथ-पैर काटकर शव के टुकड़े कर प्लास्टिक के ड्रम में रखकर सील कर दिया। सौरभ कुमार अनुसूचित जाति से था। वह अपना नाम सौरभ राजपूत भी लिखता था। नौ साल पहले 2016 में पड़ोसी में रहने वाली मुस्कान रस्तोगी से सौरभ का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। 

Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या - फोटो : संवाद
2016 में किया था सौरभ और मुस्कान ने प्रेम विवाह
इसी वर्ष सौरभ की मर्चेंट नेवी में नौकरी लग गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। सौरभ ने एक साल बाद नौकरी छोड़ दी और मेरठ में ही दिल्ली रोड स्थित एक प्लाईवुड की दुकान पर तीन साल नौकरी की। बाद में वह लंदन चला गया और मॉल में सेल्स मैनेजर की नौकरी करने लगा था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं। 
Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces
प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया - फोटो : संवाद
बाथरूम में घसीटकर ले गए शव 
मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की योजना पहले ही बना ली थी। चाकू-छुरा और बड़ी पॉलिथीन भी पहले ही खरीद ली थी। हत्या के बाद मुस्कान और साहिल उसके शव को घसीटकर बाथरूम में ले गए। जहां पर दोनों ने सौरभ के शव के छुरे से टुकड़े कर दिए। इस दौरान खून बाथरूम से नाली में बहता गया। शव के टुकड़ों को पॉलीथिन में भर लिया। अब शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाने की सोची। पांच मार्च को साहिल बाजार से प्लास्टिक का बड़ा ड्रम, सीमेंट का कट्टा और डस्ट लेकर आया। इसके बाद शव के टुकड़ों को ड्रम में भर कर पानी डाला और डस्ट व सीमेंट उसमें भर दिया। चाकू और छुरा भी ड्रम में रख दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces
आरोपी मुस्कान रस्तोगी - फोटो : संवाद
मुस्कान की कहानी पर पुलिस को नहीं आया यकीन 
मुस्कान ने बताया कि नीले रंग का ड्रम है, जिसमें शव है। वह बोली कि मैं अब वहां नहीं जाऊंगी। पुलिस को पहले यकीन नहीं आया। फैंटम पर दो सिपाही घर गए, जहां पर ड्रम मिल गया, लेकिन शव नहीं दिखा। दोनों सिपाही वापस लौटे और इंस्पेक्टर को बताया कि महिला झूठ बोल रही है। ड्रम में सीमेंट भरा हुआ है, जोकि सूख चुका है। पुलिस महिला को जीप में बैठाकर लाई। महिला ने बताया कि सीमेंट के अंदर ही शव के टुकड़े हैं। 

 
विज्ञापन
Meerut merchant navy officer murder stabbed man in chest then took body to bathroom and chopped it into pieces
आरोपी प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : संवाद
दोनों से आमने-सामने की पूछताछ 
ड्रम में शव नहीं दिखाई दे रहा था, जिस पर पुलिस बोली कि साहिल को लाओ। पुलिस ने साहिल को हिरासत में लिया। दोनों को आमने-सामने बैठाया तो सच सामने आया गया। दोनों ने बताया कि सीमेंट से भरे ड्रम में शव के टुकड़े हैं, तब पुलिस को यकीन आया। इससे पहले लोगों की भीड़ लगती कि पुलिस ई-रिक्शा को ड्रम में रखकर पोस्टमार्टम हाउस पर ले गई। वहां पर शव के टुकड़े निकाले गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed