उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा नाव हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मेरठ से लखनऊ तक हड़कंप मच गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के डीएम समेत आला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि डीएम समेत आला अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्थानीय पुलिस से बार-बार यही मांग कर रहे कि गंगा में डूबे लोगों को बचा लिया जाए।
2 of 7
गंगा से निकाला गया युवक।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि रोजाना क मंगलवार सुबह भी स्थानिय लोग एक नाव में सवार होकर गंगा पार कर रहे थे। इसी दौरान दो दर्जनों लोग समेत नाव गंगा में पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। गंगा में डूबे एक दर्जन से अधिक लोगों को बचा लिया गया लेकिन, अभी करीब 10 लोगों के डूबे होने की सूचना मिल रही है।
3 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा हुए करीब दो घंटे हो गए हैं लेकिन, अभी तक भी राहत-बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय पुलिस लोगों की तलाश कर रही है।
4 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके मेरठ के डीएम समेत आला अफसरों को राहत-बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। वहीं एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर रात-बचाव कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
5 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे जैसे ही यह हादसा हुआ तो आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और गंगा में डूबे लोगों को बचाने की कोशिश की