मेरठ के कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी फेज दो के ई-86 में किराए पर रहने वाले नितिन से जीते जी पत्नी ने संबंध विच्छेद कर लिए तो मरने के बाद अंतिम संस्कार में आने के लिए सगी बहन सहित अन्य रिश्तेदारों ने मना कर दिया। काफी मुश्किल से नितिन का साला ही पहुंचा। उसके सामने पुलिस ने ही अंतिम संस्कार कराया।
2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : suicide meerut, meerut news,
मूलरूप से डब्लू जेड 343 नारायणा गांव साऊथ वेस्ट दिल्ली निवासी नितिन तंवर अपने पिता राजपाल के साथ श्रद्धापुरी के ई 86 में नरेश के मकान में किराए पर रहते थे। 12 मार्च को पत्नी विनीता ने नितिन से संबंध विच्छेद कर लिए। इस कारण नितिन डिप्रेशन में था। रविवार को उसने सल्फास खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसके पिता को भी बेसुध हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था।
3 of 5
मृतक युवक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर पुलिस ने बागपत के टीकरी गांव में बहन निशा उर्फ ज्योति से अंतिम संस्कार करवाने के लिए संपर्क किया। निशा ने पुलिस को बताया कि मां की मौत के बाद नितिन ने उससे कोई संपर्क नहीं किया। इस कारण उन्होंने उससे रिश्ता खत्म कर दिया। निशा और उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस ने अन्य रिश्तेदारों से बातचीत की तो उन्होंने भी अपने हाथ खड़े कर लिए। पिता के अस्पताल में भर्ती होने और सभी रिश्तेदारों के मना करनेे के कारण पुलिस ने स्वयं अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया। इससे पहले पुलिस ने नितिन के साले नीरज को बुलवाने का प्रयास किया। वह अंतिम संस्कार में आने के लिए मान गया।
5 of 5
मृतक युवक का फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने सूरजकुंड स्थित श्मशान में साले नीरज के सामने नितिन का अंतिम संस्कार किया। अस्पताल में भर्ती पिता राजपाल की हालत गंभीर बनी है। उन्हें नहीं पता की बेटा उन्हें छोड़कर चला गया है। वहीं, रिश्तेदारों ने भी मुंह फेर लिया है। यदि पिता अस्पताल से ठीक होकर लौट आते हैं तो उनकी देखभाल कौन करेगा। बहन निशा ने पुलिस को बताया कि नितिन के पास चार करोड़ के चार फ्लैट थे, परंतु उसने सब बेच दिए। कुछ पैसे उसने पिता के उपचार में खर्च किए थे।