मेरठ छावनी क्षेत्र में गांधी बाग के गेट नंबर तीन के पास सोमवार रात नौ बजे तेंदुआ दिखाई देने पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। सदर बाजार पुलिस ने रजबन बाजार समेत आसपास के क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर दुकानें बंद कराई और लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ पश्चिम यूपी सब एरिया कैंटीन व आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ की तलाश शुरू की।
Meerut: शहर में तेंदुआ दिखने से दहशत में लोग, अकेले न निकलें बाहर, दिखे तो इन नंबरों पर वन विभाग को दें सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुआ की दहशत से सड़कें हुईं सुनी
छावनी क्षेत्र में तेंदुआ के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल दिखाई दिया। माल रोड समेत अन्य कई सड़कें सूनी हो गई। वाहन चालकों ने भी दूसरे मार्गों से आना-जाना शुरू कर दिया। पुलिस व सैन्य अधिकारी भी पूरी तरह अलर्ट हो गए और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर माल रोड, आरवीसी सेंटर व गांधी बाग में सर्च ऑपरेशन चलाया।
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया जाल
मेरठ छावनी क्षेत्र के आरवीसी सेंटर में तेंदुए की सूचना पर वन विभाग ने सोमवार को सुबह जाल लगा दिया था। सुबह से शाम तक वन विभाग की टीमों ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं लगा। जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च अभियान के लिए टीम गठित की।
गांधी बाग के गेट नंबर तीन के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर एहतियातन रजबन बाजार समेत आसपास अनाउंसमेंट कराकर दुकानें बंद करा दी गई। लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई है। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुआ की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। -रूपाली राय चौधरी, सीओ सदर कैंट