फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: मेडिकल क्षेत्र में सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों में दहशत, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम

Sat, 14 Jan 2023 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Jan 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Leopard captured in CCTV, forest department team engaged in search
तेंदुए की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात तेंदुआ दिखाई देने पर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। शनिवार सुबह से ही लोग दहशत के कारण घरों से नहीं निकले। वहीं वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश कराई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में अनाउंसमेंट कर दुकानें बंद कराई और लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की। पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की तलाश में जुटी है।  

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात जागृति विहार कीर्ति पैलेस में गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 1 बजे के बाद तेंदुआ दिखाई दिया है। गार्ड ने सोसाइटी में जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार सुबह कालोनी के लोगों वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची टीम ने जागृति विहार नाले के किनारे, एक्सटेंशन में सर्च अभियान चलाया, लेकिन तेंदुए के निशान टीम को नहीं मिले। इससे पहले भी कैंट व टीपीनगर क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दे चुका है।

Meerut: Leopard captured in CCTV, forest department team engaged in search
तेंदुए की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल क्षेत्र में तेंदुआ के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। बता दें कि गढ़ रोड पर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। वहीं आबादी क्षेत्र होने के कारण यहां लोगों की रिहाइश भी है। ऐसे में कॉलोनियों में भी लोग दहशत में हैं।

Meerut: Leopard captured in CCTV, forest department team engaged in search
तेंदुए की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
तेंदुआ की दहशत से सड़कें हुईं सूनी
तेंदुए की दहशत के कारण कई सड़कें सूनी हो गईं। वाहन चालकों ने भी दूसरे मार्गों से आना-जाना शुरू कर दिया। पुलिस व अधिकारी भी पूरी तरह अलर्ट हो गए और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Leopard captured in CCTV, forest department team engaged in search
तेंदुए की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया जाल 
मेडिकल क्षेत्र में जिला वन अधिकारी राजेश कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर संवेदनशील क्षेत्रों में सर्च अभियान के लिए टीम गठित की। हालांकि अभी टीम को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
Meerut: Leopard captured in CCTV, forest department team engaged in search
तेंदुए की तलाश में जुटी टीम - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कुछ दिन पहले भी शहर के कैंट एरिया में तेंदुआ सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया था। इससे पहले टीपी नगर में भी तेंदुआ कैद हुआ था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed