{"_id":"63e515ae80fbba203b02ecbd","slug":"meerut-inspector-indrajit-singh-committed-suicide-by-shooting-at-night-and-officials-are-investigating-2023-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: दरोगा ने रात में उठाया ऐसा दर्दनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप, लहूलुहान हालत में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: दरोगा ने रात में उठाया ऐसा दर्दनाक कदम, अफसरों में मचा हड़कंप, लहूलुहान हालत में मिली लाश
मेरठ में पुलिस लाइन में दरोगा इंद्रजीत सिंह (45) ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इंद्रजीत सहारनपुर में नगर कोतवाली थाने की सराय गंज पुलिस चौकी के प्रभारी थे।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण सहित अन्य पुलिस अफसर पहुंचे और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
2 of 7
मृतक दरोगा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से उधमसिंह नगर जिले के थाना बाजपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर निवासी इंद्रजीत सिंह का परिवार मेरठ में पुलिस लाइन में रह रहा था। इनकी तैनाती सहारनपुर में चल रही थी।
3 of 7
दरोगा सुसाइड केस।
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को इंद्रजीत तीन दिन की छुट्टी लेकर आए थे। बजाया जा रहा है कि रात को परिवार के लोग सो रहे थे। वहीं, इंद्रजीत के कमरे से तेज आवाज में गाने बज रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो बजे इंद्रजीत ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। काफी देर बाद पत्नी नवनीत कौर ने कमरे के दो दरवाजों पर हाथ मारकर आवाज दी। इनके न खुलने पर तीसरे दरवाजे से देखा तो इंद्रजीत लहूलुहान हालत में पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दरोगा सुसाइड केस।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद परिजन उन्हें मेडिकल लेकर गए तो वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, उन्हें गोली की आवाज नहीं सुनाई दी। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शाम को परिजन शव को लेकर पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
5 of 7
दरोगा सुसाइड केस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जा रही है। अभी तक घरेलू कलह की स्थिति सामने आई है। सहारनपुर पुलिस से भी जानकारी ली जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।