फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, विरोध के बावजूद चला निगम का बुलडोजर, देखें तस्वीरें

Tue, 25 Apr 2017 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 25 Apr 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
Meerut in encroachment campaign released, bulldozers run on hundreds of shops, view Photos
मेरठ में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

मेरठ शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए चलाया जा रहा निगम का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। आज शहर में सैकड़ों दुकानों के आगे जेसीबी से तोड़फोड़ की गई।

Meerut in encroachment campaign released, bulldozers run on hundreds of shops, view Photos
खोखों पर चली जेसीबी

दिल्ली रोड पर अतुल माहेश्वरी सेतु से बिजली बंबा बाईपास तिराहा तक स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। जिसका लोगों ने विरोध भी किया। 

Meerut in encroachment campaign released, bulldozers run on hundreds of shops, view Photos
अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी

नगर निगम टैक्स अधीक्षक नरेश सिवालिया के नेतृत्व में सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम कर्मचारियों की टीम दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु पर पहुंची। टीम ने सड़क किनारे रखे खोखे, ठेले और पान, चाय आदि की दुकानों को बुलडोजर से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut in encroachment campaign released, bulldozers run on hundreds of shops, view Photos
बेहोश हुआ मीट व्यापारी

​इस दौरान टीम को हलका विरोध भी झेलना पड़ा। नगर निगम टीम के साथ पुलिस होने के कारण लोग अभियान को नहीं रोक पाए। इस दौरान एक मीट व्यापारी बेहोश हो गया और उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। 

विज्ञापन
Meerut in encroachment campaign released, bulldozers run on hundreds of shops, view Photos
खोखों पर चली जेसीबी

इसके अलावा निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान रोहटा रोड पर भी चलना था। टैक्स अधीक्षक बी.लाल ने बताया कि पुलिस सहयोग नहीं मिल रहा है। लगातार तीन दिन से वह कंकरखेड़ा थाना इंस्पेक्टर से फोर्स मांग रहे हैं। तीसरी टीम को शहर में अतिक्रमण हटाना था, लेकिन यहां भी अभियान नहीं चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed