फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Tarannum murder case: Brother murderer his sister for love affair in Baghpat district UP

तरन्नुम हत्याकांड में बड़ा खुलासा: भाई ही निकला कातिल, इज्जत की खातिर बहन को दी थी खौफनाक मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:29 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Apr 2022 11:29 AM IST
सार

बागपत में नौवीं की छात्रा को उसके ही भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला। छात्रा की लाश घर में ही पड़ी मिली। वहीं सभी परिजन घर से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Tarannum murder case: Brother murderer his sister for love affair in Baghpat district UP
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के सिंघावली अहीर थानाक्षेत्र के तिलपनी गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा तरन्नुम (17) की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बड़ा खुलासा कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम आरोपी ने इज्जत की खातिर बहन को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। वहीं छात्रा के चाचा को भी तलाश किया जा रहा है। 

विज्ञापन


तिलपनी गांव में तरन्नुम की बुधवार शाम को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से खून में सना हुआ चाकू भी मिला। छात्रा के परिवार के सदस्य घर से गायब हो गए थे। पुलिस ने ऑनर किलिंग सहित कई बिंदुओं पर जांच की तो मामले की तह खुलती चलीं गईं। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी छात्रा के भाई को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  दिन निकलते ही हादसा: मुजफ्फरनगर में सेना की गाड़ी से टकराई बाइक, हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

तरन्नुम की मां शाहिदा की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है जबकि उसके पिता शादाब राजमिस्त्री हैं और काम के सिलसिले में अधिकतर गांव से बाहर ही रहते हैं। इसी कारण तरन्नुम अपनी दादी जरीना के पास रहती थी। उसका भाई मोनिश भी साथ ही रहता है, बराबर के कमरों में उसके दो चाचा रहते हैं। 

बुधवार शाम तरन्नुम घर में अकेली थी। पुलिस के अनुसार नमाज के बाद दादी घर पहुंची तो उसने छात्रा का शव पड़े देखा। उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले पुलिस को सूचना देने के बाद से परिवार के सभी सदस्य घर से गायब हो गए थे। 

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि छात्रा की बरसिया गांव के किसी युवक से जान पहचान थी और वह उससे बातचीत भी करती थी। इसे लेकर घर में विवाद भी कई बार हुआ। बुधवार को भी भाई बहन के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी आपा खो बैठा और चाकू से वार कर बहन की हत्या कर डाली। वहीं छात्रा का चाचा फरार है उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed