फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कैसे एक पढ़ी-लिखी HR बनी धर्मांतरण गिरोह का शिकार, छांगुर के गुर्गे बदर की तलाश तेज, हुए कई बड़े खुलासे

Fri, 25 Jul 2025 05:53 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 25 Jul 2025 05:53 PM IST
सार

नोएडा के न्यूज चैनल में एचआर की पोस्ट पर काम करने वाली युवती के भाई ने दावा किया है कि उसकी बहन बदर सिद्दीकी के संपर्क में आकर धर्म परिवर्तन कर चुकी थी और अब वर्षों से लापता है। वहीं आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पिता पुत्र की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
Meerut: How an Educated HR Professional girl Got Trapped in a Religious Conversion Gang and Went Missing
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

मेरठ के की युवती को अगवा कर धर्म परिवर्तन के मामले में छह साल बाद सिविल लाइन पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। युवती के परिजनों ने एसएसपी आफिस पर हंगामा किया और अनहोनी की आशंका जताते हुए बहन की बरामदगी की गुहार लगाई।



इसके बाद छांगुर बाबा के साथी बदर अख्तर सिद्दीकी और उनके पिता महमूद अख्तर के खिलाफ अगवा कर धर्मांतरण कराने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अगली स्लाइड्स में जानिए, कैसे एक पढ़ी-लिखी, आत्मनिर्भर और कॉर्पोरेट माहौल में काम करने वाली लड़की इस धर्मांतरण गिरोह का शिकार बन गई। 

यह भी पढ़ें: जीशान अली को लेकर खुलासा: PUBG खेलता... मोबाइल बेचता था लेकिन इरादे कुछ और थे! अब साथी ATS के रडार पर 

Meerut: How an Educated HR Professional girl Got Trapped in a Religious Conversion Gang and Went Missing
युवती के बड़े भाई ने किए कई खुलासे - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन क्षेत्र निवासी यह युवती नोएडा के एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल में HR के पद पर कार्यरत थी और परिवार की उम्मीदों का सहारा थी।

सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन उनकी जिंदगी ने तब करवट ली जब वह किदवईनगर इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी के संपर्क में आई। परिवार को भनक भी नहीं लगी कि उनकी बेटी एक ऐसे जाल में फंस रही है, जिससे वो अब तक नहीं निकल सकी है। 

Meerut: How an Educated HR Professional girl Got Trapped in a Religious Conversion Gang and Went Missing
बदर अख्तर व युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी युवक अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उसकी बहन की मुलाकात किदवईनगर इस्लामाबाद थाना लिसाड़ी गेट निवासी एलआईसी एजेंट महमूद अख्तर सिद्दीकी से हुई थी।

युवती के कागजात भी बीमा कराने के लिए महमूद अख्तर सिद्दीकी ने लिए थे। इसके बाद से युवती के पास महमूद अख्तर सिद्दीकी के बेटे बदर अख्तर सिद्दीकी के कॉल आने शुरू हो गए। वह खुद को जिम ट्रेनर बताता था। दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। बदर ने युवती के परिवार की मर्जी के खिलाफ निकाह कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: How an Educated HR Professional girl Got Trapped in a Religious Conversion Gang and Went Missing
बदर अख्तर व युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मई 2019 में युवती को कॉल मां के पास आया। उसने बदर द्वारा मारपीट करने की बात परिजनों को बताई। आरोपी युवती को जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। बदर ने युवती के सिर पर कांच की बोतल से भी हमला किया था, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसकी फोटो युवती ने अपनी मां के व्हाट्सएप पर भी भेजी थी। मां ने फोन में सभी बातें रिकाॅर्ड की थीं। 22 दिसंबर 2019 को युवती के घर दो युवक आए, जिन्होंने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी से बताया। 

उन्होंने बताया कि बेटी ने एलईडी और आईफोन फाइनेंस पर लिया है, लेकिन उसकी किश्त नहीं चुकता की जा रही है। पता नोएडा का बताया गया था। वहां पर युवती नहीं रहती है। वर्ष 2019 में सिविल लाइन थाना के इंस्पेक्टर रहे अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो परिजनों की उम्मीद टूट गई थी। 

विज्ञापन
Meerut: How an Educated HR Professional girl Got Trapped in a Religious Conversion Gang and Went Missing
धर्मांतरण मामला, छांगुर बाबा का खास बदर अख्तर - फोटो : अमर उजाला

खुद को बताता था जिम ट्रेनर, 
संजय नगर निवासी युवक ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को बताया कि वर्ष 2009 में मेरठ के एक काॅल सेंटर में उनकी बहन नौकरी करने के दौरान महमूद अख्तर सिद्दीकी और उसके बेटे बदर अख्तर सिद्दीकी के संपर्क में आई थी। 

इसके बाद उनकी बहन दिल्ली हाईवे स्थित एक मेडिकल काॅलेज में नौकरी करने लगी, यहां भी वह बदर उसके संपर्क में रहा। वर्ष 2015 में उनकी बहन नोएडा के एक मीडिया ग्रुप में एचआर के पद पर नौकरी कर रही थी। आरोप है कि पहीं पर बदर ने उनकी बहन का अपहरण किया और धर्मांतरण कर निकाह किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed