{"_id":"68834c347e7ce8792c0be84d","slug":"meerut-zeeshan-ali-under-ats-surveillance-for-a-month-arrested-in-noida-in-alleged-al-qaeda-module-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जीशान अली को लेकर खुलासा: PUBG खेलता... मोबाइल बेचता था लेकिन इरादे कुछ और थे! अब साथी ATS के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीशान अली को लेकर खुलासा: PUBG खेलता... मोबाइल बेचता था लेकिन इरादे कुछ और थे! अब साथी ATS के रडार पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:30 PM IST
सार
नोएडा सेक्टर-63 से गिरफ्तार अलकायदा मॉड्यूल से जुड़े संदिग्ध जीशान अली की निगरानी गुजरात एटीएस एक महीने से कर रही थी। मेरठ के ललियाना गांव निवासी जीशान मोबाइल की दुकान में काम करता था। एटीएस ने उसके साथ दो और युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
1 of 6
जीशान का मकान व उसके साथ पकड़े गए अन्य संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नोएडा सेक्टर-63 से गिरफ्तार किया गया अलकायदा मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध जीशान अली मेरठ जिले के ललियाना गांव का रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, गुजरात एटीएस इस युवक पर पिछले एक महीने से निगरानी कर रही थी।
उसकी गतिविधियों को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, और मिलने-जुलने वालों के जरिये ट्रैक किया जा रहा था। मंगलवार को उसे नोएडा के एफएनजी रोड स्थित सैनिक कम्यूनिकेशन मोबाइल की दुकान से गिरफ्तार किया गया था।
2 of 6
पकड़े गए संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
खंगाला जा रहा नेटवर्क
बताया जा रहा है कि जीशान को हिरासत में लेने के साथ-साथ दो अन्य युवकों को भी एटीएस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। जबकि कई एंटी टेररिस्ट स्कवायड(एटीएस) के रडार पर हैं। कहीं गांव में उसने किसी प्रकार का नेटवर्क नहीं फैलाया हुआ, इसकी भी जांच एजेंसियां तलाश में जुट गई हैं।
3 of 6
पकड़े गए संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
एक महीना पहले दुकान पर शुरू किया था काम
जीशान इस दुकान में एक महीने पहले ही काम पर आया था। गिरफ्तारी का स्थान सेक्टर-63 कोतवाली से महज़ 400 मीटर की दूरी पर है, जिससे स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियों की सतर्कता पर सवाल उठ रहे हैं।
आठवीं पास है जीशान, चार भाइयों में सबसे छोटा, पबजी का है शौकीन
उसके परिचितों के अनुसार, जीशान पबजी गेम का शौकीन है और ज्यादा लोगों से मेल-जोल नहीं रखने वाला था। हालांकि वह हाजिर जवाब बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, वह मेरठ के नवोदय विद्यालय में आठवीं तक पढ़ा है और चार भाइयों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन
5 of 6
पकड़े गए संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
सट्टेबाजी में भी आजमाया हाथ, दोस्ताें की मदद से नोएडा में लिया था कमरा
जानकारों का यह भी कहना है कि वह सट्टेबाजी में भी सक्रिय रहा है। फरवरी 2025 में उसने छिजारसी कॉलोनी में किराए पर कमरा लिया, जिसमें मेरठ के मोनिश और शोएब की मदद शामिल रही।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।