फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं चेतक, बादल और मंगल, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, बढ़ा रहे मेले की रौनक

Sat, 28 Oct 2023 02:45 PM IST
Dimple Sirohi शाह आलम त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
शाह आलम त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 28 Oct 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
Meerut: Horses Chetak, Badal and Mangal are no less than any celebrity, Horses worth two to six lakh in Fair
पशु मेले में घोड़े - फोटो : Amar Ujala

चेतक, बादल, मंगल और कई नाम के घोड़े और उनकी लाखों की कीमत है। ऐसे ही कीमती और दमदार घोड़ों के लिए यहां गांव मंढियाई में आठ दिवसीय पशु मेले का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया है। यहां दो से छह लाख रुपये तक के घोड़े पहुंचे हैं।



मेले में नुकरी नस्ल के घोड़ों की मांग अधिक है। यहां तीन लाख रुपये का चेतक घोड़ा इस बार भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पशु मेले में दूसरे प्रांतों से भी पशु व्यापारियों का जमावड़ा लगने लगा है। शुक्रवार को पशु मेले में फरीदाबाद से लाया गया घोड़ा 2.51 लाख रुपये में बेचा गया।

Meerut: Horses Chetak, Badal and Mangal are no less than any celebrity, Horses worth two to six lakh in Fair
पशु मेले में घोड़े - फोटो : Amar Ujala

इस मेले में हर साल घोड़े के शौकीन खरीददार काफी संख्या में पहुंचते हैं। विभिन्न प्रदेशों से घोड़े, खच्चर यहां बिक्री के लिए आए हैं। मेले में उत्तर प्रदेश के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी, उतरांचल, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से भी गधे, घोड़े और खच्चर पहुंचते हैं। अधिकतर घोड़ों की खरीद ब्रीडिंग के लिए की जाती है। मेले में मारवाड़ी घोड़ियां और कई अन्य बेहतरीन घोड़े भी आकर्षण का केंद्र बने हैं।

Meerut: Horses Chetak, Badal and Mangal are no less than any celebrity, Horses worth two to six lakh in Fair
पशु मेले में घोड़े - फोटो : Amar Ujala

नुकरी नस्ल के घोड़े, छबीली नस्ल की घोड़ियां
पशु मेले में नुकरी, मस्टग, मारवाड़ी, काठियावाड़ी नस्ल के घोड़े छबीली नस्ल की घोड़ियां भी बेहद कीमती हैं। इनकी कीमत 50 हजार से लेकर छह लाख रुपये तक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Horses Chetak, Badal and Mangal are no less than any celebrity, Horses worth two to six lakh in Fair
पशु मेले में घोड़े - फोटो : Amar Ujala

ये बोले व्यापारी 
फिरोजाबाद से अपने घोड़े बादल को लेकर आए हेमेंद्र सिंह ने बताया कि वह हर वर्ष मेले में आते हैं। उन्होंने बताया कि उनका काठियावाड़ी नस्ल का घोड़ा जब दौड़ता है तो हवा से बातें करता है। इसकी कीमत 6 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन
Meerut: Horses Chetak, Badal and Mangal are no less than any celebrity, Horses worth two to six lakh in Fair
पशु मेला - फोटो : अमर उजाला

गुजरात से आए नवल किशोर ने बताया कि उनके घोड़े मंगल को दौड़ने के साथ-साथ छलांग लगाने में भी महारत हासिल है। इसकी कीमत 4 लाख रुपये तक है। यह घोड़ा यहां आकर्षण का केंद्र बना है। इस घोड़े के पालनपोषण पर काफी खर्च करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed