फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा की मौत का मामला: खुशनुमा था हर्षिता का स्वभाव, स्कूल में शोक की लहर, शिक्षिका ने बताई ये खास बातें

Fri, 16 Dec 2022 07:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Dec 2022 07:08 PM IST
विज्ञापन
Meerut Harshita death case: she was of a pleasant nature and now there is wave of mourning in school
छात्रा का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ में कैंट स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में 10वीं की छात्रा हर्षिता चौधरी ने गुरुवार को जागृति विहार स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से विद्यालय में शोक की लहर है। हर्षिता का नाम लेते ही उसके शिक्षक और सहपाठी भावुक हो उठे। हर्षिता को वो बेहद याद कर रहे हैं। 



हर्षिता की शिक्षिका नम्रता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्री-बोर्ड परीक्षा में उसकी सीट खाली देख मैं भावुक हो गईं। हर्षिता का स्वभाव खुशनुमा था। स्कूल में आए उसे दूसरा साल चल रहा था, इसलिए अधिक दोस्त नहीं थे। सीमित दोस्तों के साथ ही वह उठ-बैठा करती थी।

Meerut Harshita death case: she was of a pleasant nature and now there is wave of mourning in school
छात्रा का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि पिछले सप्ताह स्कूल में आयोजित एथलेटिक मीट में भाग लेने में सबसे पहला नाम उसी ने दर्ज कराया था। शिक्षिका ने बताया कि बीते दिनों मेरी हर्षिता से पढ़ाई को लेकर बात हुई थी, तब उसने बताया था कि वह परीक्षा की तैयारी में लगी हुई है। 

Meerut Harshita death case: she was of a pleasant nature and now there is wave of mourning in school
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा की हां ये बात सही है कि पिछले साल और इस साल की फीस का कुछ बकाया था, लेकिन विद्यालय की ओर से केवल फीस जमा करने की सूचना कक्षा के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दी गई। यहां तक उसके 10वीं बोर्ड परीक्षा की पंजीकरण राशि भी विद्यालय ने स्वयं ही जमा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Harshita death case: she was of a pleasant nature and now there is wave of mourning in school
मृतक छात्रा का घर। - फोटो : amar ujala

दोस्तों ने बताया कि हर्षिता ने डिप्रेशन जैसी कोई बात का जिक्र कभी उनसे नहीं किया। 

विज्ञापन
Meerut Harshita death case: she was of a pleasant nature and now there is wave of mourning in school
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उतार-चढ़ाव का नाम जिंदगी है
प्रधानाचार्य एके दुबे ने बताया कि घटना से बाकी बच्चों पर कोई असर न हो, इसके लिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई। उन्हें बताया गया कि उतार चढ़ाव का नाम ही जिंदगी है। कोई भी परेशानी आए अपने परिवार, दोस्तों या फिर शिक्षकों से जरूर शेयर करें। कक्षा में बच्चों के साथ हर्षिता के लिए दो मिनट का मौन रख उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed