फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाह्नवी की ज्वेलरी और सारा का आउटफिट, फेयरवेल पार्टी के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस को कॉपी कर रहीं गर्ल्स

Thu, 03 Jan 2019 04:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Jan 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
Meerut Girls Copying Bollywood Actress Jahnavi kapoor and Sara ali khan for Fairwell Party
जाह्नवी कपूर

सीबीएसई और यूपी बोर्ड दोनों की बोर्ड परीक्षाओं की समय सारिणी जारी हो चुकी है। स्कूलों में प्रीबोर्ड 10 जनवरी से शुरू होने वाले हैं। अब सीनियर्स की फेयरवेल पार्टीज का दौर चल रहा है। 12वीं में पढ़ने वाली हर छात्रा को अपने फेयरवेल का बेसब्री से इंतजार होता है। इस मौके पर वो ऐसा लुक चाहती है जो जीवन भर याद रहे। इस समय छात्राएं बॉलीवुड की लेटेस्ट अभिनेत्री सारा अली खान और जाह्नवी कपूर का धड़क लुक कॉपी कर रही हैं। स्कूलों में जो भी फेयरवेल हो रही हैं, वहां साड़ी और स्कर्ट दोनों में ही छात्राएं इन दोनों अभिनेत्रियों को कॉपी कर रही हैं। झुमकों से लेकर हेयर स्टाइल तक उन्हीं का अपना रही हैं। 


 
Meerut Girls Copying Bollywood Actress Jahnavi kapoor and Sara ali khan for Fairwell Party
जाह्नवी कपूर

झुमके और कर्ली बालों की मांग
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने पिछले दिनों आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अपनी मां की तरह खूबसूरत दिखने वाली जाह्नवी युवतियों में ज्वैलरी के कारण चर्चित हो रही हैं। उनके  शोल्डर टच ईयरिंग्स, डैंगल्स युवतियों को खासे पसंद आ रहे हैं।

Meerut Girls Copying Bollywood Actress Jahnavi kapoor and Sara ali khan for Fairwell Party
सारा अली खान

आर्टिफिशियल ज्वैलरी ब्रांड्स ने जाह्नवी की तरह के ब्लैक मैटल झुमके, चांद बालियां और डैंगल्स लांच किए हैं। इनको छात्राएं फेयरवेल पार्टी में खूब पहन रही हैं। इसके अलावा जाह्नवी की तरह रिंकल्स हेयर भी पसंद किए जा रहे हैं। साड़ी, स्कर्ट हो या वेस्टर्न ड्रेस। फेयरवेल पार्टी के हर आउटफिट पर युवतियों की पहली पसंद घुंघराले बाल बन रहे हैं। हेयर स्टूडियो में जाकर बालों की पर्मिंग और कर्लिंग करा रही हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Girls Copying Bollywood Actress Jahnavi kapoor and Sara ali khan for Fairwell Party
जाह्नवी कपूर व सारा अली खान

डिजाइन करा रहीं क्रॉपटॉप और स्कर्ट
स्टार किड सारा अली खान इन दिनों अपने आउटफिट के कारण युवतियों के बीच चर्चा में हैं। केदारनाथ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली सारा अली खान की हाल ही में सिंबा फिल्म रिलीज हुई है। अमृता सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा की तरह दिखने के लिए युवतियां क्रॉपटॉप और स्कर्ट डिजायन करा रही हैं। सारा की अधिकांश फोटो स्कर्ट और क्रॉपटॉप में हैं। इसके अलावा ऑफ शोल्डर ब्लाउज, क्र ॉक डिजायन, फ्रि ल ब्लॉउज भी साड़ियों के साथ तैयार करा रही हैं। फेयरवेल में युवतियां प्लेन साड़ी के साथ डिजायनर ब्लाउज कैरी कर रही हैं। ताकि उनका स्टाइल बेहद जुदा और शानदार लगे। 

विज्ञापन
Meerut Girls Copying Bollywood Actress Jahnavi kapoor and Sara ali khan for Fairwell Party
जाह्नवी कपूर व सारा अली खान

अभिनेत्रियों को फॉलो करती हैं युवती
युवतियां हमेशा बॉलीवुड हीरोइन को फॉलो करती हैं। फेयरवेल ऐसा मौका होता है, जिसमें हर लड़की अच्छे से अच्छा दिखना चाहती है।  फिर कॉम्पटीशन जीतने का भी मौका मिले। पहले बन का चलन था, इस बार कर्ल पसंद किए जा रहे हैं। -रूपसी बिंदल, हेयर आर्टिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed