पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व उनकी पत्नी संजीदा बेगम आठ महीने में 20 से ज्यादा ठिकाने बदल चुके हैं। ठिकाना बदलने से पहले दंपती इंटरनेट कॉल करके बेटे इमरान और फिरोज से बात करते और तुरंत वहां से निकल जाते थे।
पुलिस का दावा है कि उनके पास कोई मोबाइल नहीं है, वह हमेशा दूसरे के मोबाइल से ही कॉल करते हैं। जेल जाने से पहले फिरोज ने अपने भाई इमरान का जो नंबर पुलिस को दिया, उससे सिर्फ इंटरनेट (व्हाट्सएप व फेसबुक मेसेंजर) कॉलिंग होती हैं। इंटरनेट कॉलिंग का डाटा लेने के लिए पुलिस ने कैलिफोर्निया मुख्यालय को पत्राचार शुरू कर दिया।
2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, याकूब कुरैशी, संजीदा बेगम का खर्च, कोर्ट से संबंधित अधिवक्ताओं से बातचीत और मीट कारोबार की पूरी जानकारी इमरान कुरैशी को ही है। इमरान लगातार मीट कारोबारियों, रिश्तेदारों और पिता याकूब के संपर्क में हैं। पुलिस का मानना है कि इमरान की गिरफ्तारी होते ही याकूब और संजीदा बेगम भी आसानी से पकड़े जाएंगे। पुलिस का फिरोज की गिरफ्तारी के बाद इमरान ही टारगेट है। इमरान इंटरनेट कॉलिंग से बात कर रहे हैं।
3 of 7
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं)
- फोटो : amar ujala
पुलिस की पूछताछ में फिरोज ने बताया था कि उसके माता-पिता 20 से ज्यादा अलग-अलग राज्यों में ठिकाने बदल चुके हैं। वह रिश्तेदारों के यहां नहीं, बल्कि मीट कारोबारियों के यहां रहकर फरारी काट रहे हैं।
4 of 7
हाजी याकूब कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
नया ठिकाना बदलने से पहले मीट कारोबारी के मोबाइल से याकूब अपने दोनों बेटों से इंटरनेट कॉल करके बातचीत करते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। उनको भी वे नहीं बताते कि अगला ठिकाना कौन सा है। पिछले आठ माह से याकूब ऐसा ही करते आ रहे हैं। फिरोज द्वारा जिन-जिन ठिकानों के नाम बताए गए हैं, पुलिस वहां से भी जानकारी जुटाने में लगी है।
5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी।
- फोटो : amar ujala
वसीम का रखा था याकूब की फैक्टरी में मीट
हापुड़ रोड स्थित याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी में करोड़ों रुपये कीमत का मीट मेरठ के ही वसीम का रखा होना बताया गया है। वसीम भी मीट कारोबारी है, लेकिन अभी उनका नाम पुलिस के रिकॉर्ड में नहीं है। याकूब की फैक्टरी का मीट वियतनाम के रास्ते चीन में करोड़ों में निर्यात होता था। टैक्स बचाने के लिए यह खेल 2014 से चलना बताया गया है। पुलिस ने जीएसटी विभाग को भी इसकी जानकारी दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी है।