फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पूर्व मंत्री याकूब पर शिकंजा, आठ जगह संपत्तियां चिह्नित, साथी फैजाब को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 24 Nov 2022 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 24 Nov 2022 11:17 AM IST
सार

पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने याकूब की आठ स्थानों पर अवैध संपत्ति चिह्नित की है।

विज्ञापन
Meerut:former minister Haji Yakub Qureshi  properties marked at eight places, police arrested fellow Faizab
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala

मेरठ में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने याकूब की अवैध संपत्ति चिह्नित की है। इसे जब्त किया जाएगा। वहीं पुलिस ने याकूब के साथी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस, प्रशासन समेत कई विभागों की संयुक्त टीम ने 31 मार्च 2022 को हाजी याकूब कुरैशी की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी में छापा मारा था। फैक्टरी में अवैध तरीके से मीट की पैकिंग हो रही थी। दस कर्मचारी मौके से गिरफ्तार हुए थे। इस मामले में याकूब, उनके बेटे, इमरान व फिरोज समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। याकूब के गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। उन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस के शिकंजे के बाद याकूब की सियासत और कारोबार दोनों ही खतरे में है। याकूब ने लोकसभा चुनाव में अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा हलफनामे में दिया था। पुलिस ने इसका पूरा ब्योरा जिला निर्वाचन कार्यालय से मांगा था। 

Meerut:former minister Haji Yakub Qureshi  properties marked at eight places, police arrested fellow Faizab
हाजी याकूब की फैक्टरी में छापा। - फोटो : amar ujala

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के दूसरे साथी घोसीपुर निवासी फैजाब को खरखौदा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। फैजाब अवैध तरीके से चल रही मीट फैक्टरी वाले मुकदमे में सात महीने से वांछित था। तीन दिन पूर्व मुजीब को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। याकूब परिवार सहित परिवार हैं। वहीं, पुलिस ने गैंगस्टर 14(ए) के तहत जब्तीकरण के कार्रवाई करने के लिए याकूब की आठ जगहों पर करोड़ों रुपये की संपत्ति को चिह्नित कर लिया है। 

Meerut:former minister Haji Yakub Qureshi  properties marked at eight places, police arrested fellow Faizab
हाजी याकूब कुरैशी। - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 31 मार्च 2022 को याकूब कुरैशी की अवैध तरीके से चल रही मीट फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा था। याकूब, पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज समेत 17 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने याकूब और उसके परिवार, मैनेजर मोहित त्यागी समेत सात लोगों पर 10 दिन पहले गैंगस्टर का केस दर्ज किया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बुधवार को पुलिस ने फरार फैजाब को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut:former minister Haji Yakub Qureshi  properties marked at eight places, police arrested fellow Faizab
हाजी याकूब की संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि याकूब की शास्त्रीनगर, सराय बहलीम, बनी सराय, हापुड़ रोड समेत आठ जगह पर संपत्ति चिह्नित कर ली है। इसमें एक अस्पताल, स्कूल, मकान, प्लाट भी शामिल है। याकूब की घेराबंदी के लिए पुलिस की दो टीम लगना बताया है। सर्विलांस के माध्यम से याकूब की परिवार सहित लोकेशन देखी जा रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस याकूब की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
Meerut:former minister Haji Yakub Qureshi  properties marked at eight places, police arrested fellow Faizab
हाजी याकूब की फैक्टरी - फोटो : amar ujala

याकूब की पुलिस ने एमडीए में खंगाला रिकाॅर्ड
पुलिस ने याकूब कुरैशी तथा उसके परिवार की संपत्ति एमडीए में खंगालना शुरू कर दिया है। बुधवार को पुलिस टीम कई नामों की फेहरिस्त लेकर एमडीए पहुंची। यहां कुछ रिकार्ड से मिलान कर संपत्तियों के बारे में पुलिस की टीम दोपहर में एमडीए के ओएसडी के पास पहुंची। पुलिस ने याकूब तथा उनके रिश्तेदारों की संपत्ति के बारे में जानकारी की। इसके साथ ही नामों की फेहरिस्त सौंपते हुए एमडीए में दर्ज संपत्तियों के बारे में ब्योरा मांगा। ओएसडी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच में सहयोग दिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed