फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत की सजा मौत: जिन हाथों ने बेटी को नाजों से पाला, जवान हुई तो बेदर्दी से गला काट डाला

Wed, 17 Aug 2022 06:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Aug 2022 06:13 PM IST
विज्ञापन
Meerut Father killed her daughter brutally by slitting her throat after she asked to marry her lover
युवती का सिर कटा शव मिला - फोटो : अमर उजाला

झूठी आन और शान की की खातिर मेरठ की एक और बेटी मौत की भेंट चढ़ गई। जिन हाथों ने नन्हीं शाइना को कभी नाजों से पाला था, बड़ी हुई तो उन्हीं हाथों ने बेदर्दी से उसका गला काट डाला। शाइना का कसूर इतना था कि उसे एक युवक से मोहब्बत हो गई थी। वह जिस पर भरोसा करती थी उसी के साथ जिंदगी गुजारना चाहती थी, उससे निकाह करना चाहती थी। लेकिन समाज के सख्त रिवाजों के आगे उसकी एक न चली। उसके अपने ही उसकी जिंदगी के दुश्मन बन बैठे। शाइना प्रेमी से निकाह करना चाहती थी लेकिन परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था।



शाइना ने मां, पिता और भाई के सामने दूसरे युवक से निकाह न करने की खूब मिन्नतें की लेकिन किसी ने एक न सुनी। शाइना की जिंदगी परिजनों की इज्जत से बढ़कर शायद नहीं थी, यही कारण था कि जिस पिता ने उसे गोद में खिलाया उसी ने शाइना का सिर धड़ से अलग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिस मां ने उसे जन्म दिया, जिस भाई के साथ वह खेल- कूदकर बड़ी हुई, वह भी इस जघन्य हत्याकांड में शामिल रहे। छह दिन तक इस मामले को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। आखिरकार बुधवार को युवती की लाश की पहचान हो गई। हालांकि युवती का सिर की पुलिस अभी नाले में तलाश कर रही है। आगे विस्तार से जानें इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी।
 

Meerut Father killed her daughter brutally by slitting her throat after she asked to marry her lover
सिर कटी लाश मिली। - फोटो : amar ujala

लिसाड़ी गेट के लखीपुरा में 12 अगस्त को कब्रिस्तान के पास एक युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव के पास ही फल रखने वाली प्लास्टिक की खाली कैरेट पड़ी थी। शव चादर में लिपटा था और हाथ बंधे हुए थे।

Meerut Father killed her daughter brutally by slitting her throat after she asked to marry her lover
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
पुलिस का अनुमान था कि वारदात के बाद हत्यारोपी शव को चादर में लपेट कैरेट में रखकर कब्रिस्तान में दबाने ले जा रहे थे। किसी के आ जाने के बाद वे शव को कब्रिस्तान के पास में ही छोड़कर भाग गए। हालांकि पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद प्रेस कांफ्रेंस कर इस घटना का पूरी तरह खुलासा करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Father killed her daughter brutally by slitting her throat after she asked to marry her lover
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने सौ ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पांच हजार नंबरों की सीडीआर निकलवाई है। सूचना देने वाले इमरान की ओर से तहरीर लेकर हत्या का केस भी दर्ज कर लिया। युवती काले रंग का छींटदार सूट पहने हुए थी। युवती की पहचान कराना पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया था।

विज्ञापन
Meerut Father killed her daughter brutally by slitting her throat after she asked to marry her lover
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस के अनुसार धड़ से बहते खून को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि हत्या कुछ ही समय पहले हुई थी। पुलिस ने आसपास के इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और कातिल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने शाइना के भाई और मां को हिरासत में ले रखा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed