फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में जमकर पड़े ओले, छतों पर जमी बर्फ की चादर, देखिए ताजा तस्वीरें

Fri, 08 Feb 2019 12:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Meerut, fast rain and hailstones of many hours in West UP
बारिश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी और मध्य विक्षोभ के कारण मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को मौसम बिगड़ा रहा। सुबह तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद दिन भर बादल छाए रहे। शाम के बाद देर रात 10 बजे तक मूसलाधार बरसात के साथ ओले पड़े।

Meerut, fast rain and hailstones of many hours in West UP
ओले पड़े - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 45-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिन भर नम भरी हवा चली। दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि रात का तापमान तीन डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि शुक्रवार को भी हवा तेज रहेगी। कहीं-कहीं बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।

Meerut, fast rain and hailstones of many hours in West UP
बारिश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बागपत रोड पर गुरुवार शाम को बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई। तेज हवा के चलते पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है। बागपत रोड पर एक फैक्ट्री की टीन उड़ गई। शामली और मुजफ्फरनगर में ओलावृष्टि से जहां फसलों को क्षति हुई है, बर्फीली हवाएं चलने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, fast rain and hailstones of many hours in West UP
बारिश - फोटो : अमर उजाला

कृषि और मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ओलावृष्टि से सरसों और चने की फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मुजफ्फरनगर में शाम के समय भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज हवा चलने के कारण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई।

विज्ञापन
Meerut, fast rain and hailstones of many hours in West UP
बारिश - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा देहात क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओले पड़े। बागपत में गुरुवार दोपहर बाद तेज हवा और बारिश के साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के साथ ओले पड़ने से कई फसलों को काफी नुकसान हुआ है। खेकड़ा क्षेत्र में एक दुकान की छत गिर गई। इससे दुकानदार घायल हो गया। सहारनपुर में बुधवार देर रात से मौसम का मिजाज बदल गया। गुरुवार सुबह होते ही घटा छायी और झमाझम बरसात हो गई। दोपहर में हलका मौसम खुला, लेकिन शाम को फिर आसमान में घटा छा गई और जमकर बरसात हुई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed