फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़: शकील के डर से एक परिवार ने बेचा था घर, ऐसे हुए दोनों बदमाश ढेर

Sat, 13 Jul 2019 09:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Jul 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
Meerut Family sold house by fear of criminal, shakeel killed by the help of victim of Misbehavior
इसी घर में हुआ था एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के पल्लवपुरम में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया शकील लूट, डकैती व रंगदारी की वारदातों के साथ कई युवतियों की जिंदगियां बर्बाद कर चुका था। यहां तक कि वह एक मासूम बच्ची को भी अपनी हवस का शिकार बना रहा था। लेकिन पीड़ित बच्ची ने हिम्मत जुटाई और उसे सबक सिखाने की सोच ली। बच्ची की मदद से पुलिस एनकाउंटर के बाद शकील और उसके साथी को ढेर कर दिया।

Meerut Family sold house by fear of criminal, shakeel killed by the help of victim of Misbehavior
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया शकील - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ में मारा गया बदमाश शकील एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म करता था। इसकी जानकारी पीड़िता के परिवार वालों को भी थी, लेकिन बदमाश के डर से सब चुप रहते थे। शकील को पकड़वाने के लिए पीड़ित बच्ची ने हिम्मत दिखाई और पुलिस से संपर्क साधा। शकील के पल्लवपुरम में होने की जानकारी उसने सीओ दौराला को दी।

Meerut Family sold house by fear of criminal, shakeel killed by the help of victim of Misbehavior
मृतक शकील - फोटो : अमर उजाला

लूट के बाद सीसीटीवी में कैद हुए शकील की फुटेज बच्ची को दिखाकर पुलिस ने उसकी पहचान की। शकील की गिरफ्तारी के लिए फील्डिंग लगाने के बाद पुलिस बच्ची से लगातार संपर्क में रही। शकील की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर थी। पीड़ित बच्ची की कॉल आने पर सीओ दौराला ने घेराबंदी की और मुठभेड़ में शकील व उसके साथी भूरा को ढेर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Family sold house by fear of criminal, shakeel killed by the help of victim of Misbehavior
मृतक शकील - फोटो : अमर उजाला

हिम्मत दिखाएं बेटियां
पुलिस ने पीड़ित बच्ची द्वारा दी गई इस सूचना को गोपनीय रखा था। लेकिन अमर उजाला ने उसके द्वारा दिखाई गई हिम्मत को सबके सामने लाने का फैसला किया। बच्चियों का साहस बढ़ाने के लिए अमर उजाला अपराजिता अभियान और प्रदेश सरकार की ओर से बेटियां सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। किसी से डरकर उत्पीड़न को सहने से अच्छा है कि बेटियां हिम्मत दिखाएं और आगे आएं। आरोपी शकील की करतूत पुलिस को बताकर इस बच्ची ने सराहनीय काम किया है।

विज्ञापन
Meerut Family sold house by fear of criminal, shakeel killed by the help of victim of Misbehavior
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं एडीजी प्रशांत कुमार द्वारा की गई प्रेसवार्ता में बदमाश शकील के सभी काले कारनामे उजागर किए गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed