मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गांव खजूरी में तालिबानी तरीके से दीपक त्यागी की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस न तो युवक का कटा हुआ सिर बरामद कर पाई है और न ही जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले ही गिरफ्त में आए हैं। अब तक की जांच में यही पता चला है कि दीपक तालिबानी तरीके से दीपक त्यागी का कत्ल करने वाले कातिलों तक तीसरे दिन भी पुलिस नहीं पहुंचीं पाई है।
हत्या: कटा सिर मिला न कातिल, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला, प्रेमिका से मिलने गया था दीपक फिर नहीं लौटा जिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को परीक्षितगढ़ पुलिस और एसओजी ने घंटों तक युवक का कटा सिर और कातिलों को ढूंढने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। दीपक की जेब से सोनू वाल्मीकी का मोबाइल मिला है। पुलिस ने दीपक और सोनू के मोबाइल की सीडीआर निकाली। इसके बाद खजूरी के बराबर वाले गांव अहमदनगर बढ़ला निवासी दीपक की प्रेमिका, एक अन्य महिला सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठाया।
अब तक की जांच में सामने आया है कि सोमवार रात 10 बजे दीपक को अहमदनगर बढ़ला में हुए माता के जागरण में देखा गया। इसके बाद मंगलवार सुबह शव खजूरी गांव के जंगल में मिल गया। बताया जा रहा है कि दीपक अहमदनगर में प्रेमिका से मिलने गया था। उसने दीपक के आने की बात तो कही है, लेकिन हत्या की जानकारी होने से इनकार किया है। पुलिस की दूसरी टीम ने खजूरी गांव में उन लोगों से बातचीत की, जिनसे उसका विवाद हुआ था और रंजिश थी।
हापुड़ के हिस्ट्रीशीटर ने खुद भेजी सीसीटीवी की फुटेज
पुलिस के मुताबिक दीपक का दोस्त और हापुड़ के हिस्ट्रीशीटर इमरान के कनेक्शन के बारे में भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इमरान वारदात के बाद से फरार है। उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। पुलिस ने उसकी तलाश में हापुड़ में दबिश दी।
वहीं, इमरान ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हापुड़ पुलिस को भेज दी। इसमें उसने खुद के हापुड़ में होने का दावा किया। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि दीपक के साथ कौन-कौन शराब पीता था। उसकी रंजिश किन लोगों से थी।
दीपक के दूसरे समुदाय की युवती से बताए प्रेम-संबंध
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि दीपक का पड़ोस के एक गांव में रहने वाले दूसरे समुदाय के हेयर ड्रेसर की व्यक्ति की बेटी से प्रेम-संबंध था। दोनों की बातचीत के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। बताया कि यह बात जब दीपक के परिजनों को पता चली तो वे नाराज हो गए और बेटे का मोबाइल तक छीनकर अपने पास रख लिया था।
पुलिस ने दोनों के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पीड़ित परिवार ने भी युवती वाले एंगल पर पुलिस को पड़ताल करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।