फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: एलएलबी के छात्र को गोलियों से भून डाला, दहशत से घरों में कैद हुए लोग, खौफनाक है पूरी वारदात

Fri, 20 May 2022 03:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 May 2022 03:02 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime News: LLB student Parag has shot dead by criminal Sunny in Pawli Khurd village see photos
पराग का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मेरठ शहर के पावली खुर्द गांव में शुक्रवार को दिन निकलते ही एक खौफनाक वारदात हो गई। हिस्ट्रीशीटर व एक लाख के इनामी सनी काकरान ने अपने साथियों के साथ मिलकर एलएलबी के छात्र को गोलियों से भून डाला। छात्र की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सवाल उठता है कि पुलिस अधिकारियों के लाख दावों के बावजूद भी अपराध कम नहीं हो रहा है और आए दिन हत्याएं हो रही हैं। दिनदहाड़े ही वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। 



एलएलबी के छात्र का मर्डर, गांव में दहशत
पावली खुर्द गांव में शुक्रवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। वहीं दहशत में लोग अपने घरों में कैद हो गए। इस दौरान किसी ने घर से निकलने की हिम्मत नहीं की। यहां तक की बच्चों को स्कूल नहीं भेजा गया और किसान भी खेतों में काम करने नहीं गए। बताया गया कि शुक्रवार सुबह हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान अपने साथियों के साथ पराग के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे पराग को छह गोली लगी और उसके भाई मयंक पर भी फायरिंग की गई लेकिन, वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान मयंक की पत्नी और बच्चों ने घर में छुपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी फायरिंग तरते हुए फरार हो गए।

Meerut Crime News: LLB student Parag has shot dead by criminal Sunny in Pawli Khurd village see photos
गोली मारकर हत्या। - फोटो : amar ujala

पराग ने अस्पताल में तोड़ा दम
परिजनों ने आनन-फानन घायल पराग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्र की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात से गांव में भी दहशत का माहौल है। उधर, पुलिस और एसटीएफ की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

पीड़ित परिजनों ने थाना कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है।

Meerut Crime News: LLB student Parag has shot dead by criminal Sunny in Pawli Khurd village see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

परिजनों के साथ घर पर ही था पराग
पराग (24) पुत्र निरंकार सिंह शुक्रवार को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इसी दौरान गांव का ही हिस्ट्रीशीटर सनी काकरान अपने साथियों के साथ पराग के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। 15 से अधिक राउंड फायर किए गए, जिसमें पराग को छह गोलियां लगीं। इस दौरान आरोपी काफी देर तक फायरिंग करते रहे। बाद में धमकी देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime News: LLB student Parag has shot dead by criminal Sunny in Pawli Khurd village see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

गांव से एक दर्जन खोखे बरामद
घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ दौराला आशीष कुमार, इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना ने परिजनों से मामले की पूरी जानकारी ली। साथ ही गांव से एक दर्जन से अधिक खोखे बरामद किए।

विज्ञापन
Meerut Crime News: LLB student Parag has shot dead by criminal Sunny in Pawli Khurd village see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सनी काकरान पर कई थानों में मुकदमे दर्ज 
हिस्ट्रीशीटर व एक लाख के इनामी सनी काकरान पर मेरठ के विभिन्न थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से उस पर थाना कंकरखेड़ा, फलावदा, इंचौली, दौराला, सरधना, भावनपुर, रोहटा, सरूरपुर व हरियाणा के थानों में हत्या, डकैती व लूट आदि की धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed