फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्षदों से मारपीट: विवादित बोल पर घमासान, फिर नाटकीय ढंग से पार्षदों की पिटाई का पटाक्षेप

Sun, 07 Jan 2024 10:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Jan 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
Meerut: Clash over controversial speech then ended in dramatic beating of councilors
सदन में हंगामा, मारपीट - फोटो : Amar Ujala

पंचायत और बिगड़े बोल पर दिनभर चले घमासान के बाद पार्षदों की पिटाई प्रकरण का सातवें दिन शनिवार रात को नाटकीय ढंग से पटाक्षेप हो गया है। सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के विवादित बोल के बाद ही विपक्षी नेताओं के सुर बदल गए।



सोशल मीडिया पर नेताओं ने बयान जारी कर विवादित बोल की निंदा की। दिन में चले घटनाक्रम के तहत रात में पुलिस ने पार्षद कीर्ति घोपला को परतापुर थाने बुला लिया। पुलिस के साथ कीर्ति रात में सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर भाजपा नेताओं की मौजूदगी में कीर्ति ने खुद को जातिसूचक शब्द कहे जाने से इनकार करते हुए लिखित में समझौता कर लिया। समझौता पत्र जिलाधिकारी को सौंप दिया।

Meerut: Clash over controversial speech then ended in dramatic beating of councilors
मुकेश सिद्धार्थ - फोटो : Amar Ujala

कलक्ट्रेट में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ ने राज्यमंत्री के खिलाफ जहर उगला तो भाजपा नेता आक्रोशित हो गए। पुलिस मुकेश सिद्धार्थ पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई। इससे दबाव में आए सपा-बसपा, कांग्रेस, रालोद व एआईएमआईएम के नेताओं ने विवादित बोल की निंदा करनी शुरू कर दी। इसी बीच इंस्पेक्टर परतापुर ने कीर्ति को फोन कर थाने पर बुलाया।

पुलिस के साथ कीर्ति सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पर भाजपा नेताओं की बैठक चल रही थी। यहां कीर्ति ने भाजपाइयों के सामने खुद के साथ जातिसूचक और गाली गलौज न किए जाने की बात कहकर समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसी के साथ सात दिन से चल रहे निगम संग्राम पर विराम लग गया। जिलाधिकारी के सामने भी पार्षद कीर्ति ने समझौते की बात कही है।

Meerut: Clash over controversial speech then ended in dramatic beating of councilors
नगर निगम बोर्ड बैठक में बवाल - फोटो : Amar Ujala

पार्षद बोले- समझौता हो गया बस
कीर्ति घोपला का कहना है कि परतापुर पुलिस के साथ वह सर्किट हाउस पहुंचे थे। जहां पर राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सहित कई भाजपा नेता पहले से मौजूद थे। जहां पर मैंने एक कागज पर हस्ताक्षर किए हैं। कागज पर लिखा है कि न ही जाति सूचक शब्द कहे गए न ही गाली गलौज की गई। भाजपा नेताओं के साथ जाकर कीर्ति ने समझौते की प्रति जिलाधिकारी को सौंप दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Clash over controversial speech then ended in dramatic beating of councilors
सरधना विधायक अतुल प्रधान - फोटो : Amar Ujala

समझौते के लिए दो बार पार्षदों से मिले अधिकारी
पार्षद आशीष चौधरी और कीर्ति घोपला से उनके घर पर नगर निगम के अधिकारियों ने मुलाकात की थी। निगम के अधिकारी भी समझौता कराने के लिए पार्षदों से बार-बार कह रहे थे। शनिवार को भी समझौते के बाद निगम अधिकारियों ने दोनों पार्षदों से फोन पर बात कर उनके क्षेत्र की समस्या के बारे में पूछा। निगम में आकर विकास कार्याें पर वार्ता करने को कहा है।

विज्ञापन
Meerut: Clash over controversial speech then ended in dramatic beating of councilors
डीएम दीपक मीणा, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

कानून व्यवस्था बनाने के लिए कलक्ट्रेट में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद था। नगर निगम में पार्षदों की पिटाई के मामले में कई दिनों से गहमागहमी चल रही थी, जिसका शांतिपूर्वक और दोनों पक्ष की सहमति से पटाक्षेप हो गया। पार्षद कीर्ति घोपला आए थे और उन्होंने समझौते की बात कहते हुए कॉपी दी है। -दीपक मीणा, जिलाधिकारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed