फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: भाजपा नेताओं की अदावत में खुली कैसीनो की पोल, होटल मालिक की गिरफ्तारी का विरोध

Wed, 23 Oct 2024 03:33 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Oct 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut Casino secret exposed due to rivalry between BJP leaders, protest against arrest of hotel owner
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के होटल हारमनी इन मालिक नवीन अरोड़ा पर पुलिस की कारवाई होने के विरोध में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट में हंगामा किया। आरोप लगाया कि दीपावली के पर्व के समय मेरठ में व्यापरियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। दरअसल पुलिस ने कैसीनो पर छापेमारी कर होटल मालिक नवीन अरोड़ा समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट से सभी आरोपियों को जमानत मिल गई।


Meerut Casino secret exposed due to rivalry between BJP leaders, protest against arrest of hotel owner
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत पत्र जारी करते हुए लिखा कि जनपद मेरठ में हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दीपावली के समय पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों में एक भय का माहौल बनाया जा रहा है। जिसका मेरठ व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है और हम आपसे मांग करते हैं कि
1 .जनपद मेरठ में पुलिस प्रशासन द्वारा दीपावली के पर्व के समय चेकिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न किया जाए।।
2.दो दिन पूर्व जनपद मेरठ के प्रतिष्ठित  होटल हारमीन इन में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से होटल व्यापारियों में भय का माहौल व्यापत है। छापेमारी के नाम पर होटल व्यापारियों का उत्पीड़न बिल्कुल न किया जाए।
3. जनपद मेरठ के प्रतिष्ठित होटल मालिक, देश की एक सबसे बड़ी पार्टी के नेता और सामाजिक व्यक्ति नवीन अरोड़ा के साथ पुलिस प्रशासन ने जो दुर्व्यवहार किया है, उसका मेरठ व्यापार मंडल विरोध करता है।
4. व्यापारी नवीन अरोरा पर रंजिशन दर्ज अभियोग की निष्पक्ष जांच हो।
5. ऑनलाइन और ऑफलाइन चल रहे सट्टे के कारोबार पर पूर्ण रोक लगाई जाए।
दीपावली के पर्व पर यदि किसी भी व्यापारी को बेवजह सताया या परेशान किया गया तो मेरठ व्यापार मंडल उग्र धरना-दर्शन करेगा।

Meerut Casino secret exposed due to rivalry between BJP leaders, protest against arrest of hotel owner
मेरठ में हंगामा करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

भाजपाइयों की आपसी गुटबंदी में खुली कैसीनो की पोल
होटल हारमनी इन में पकड़े गए कैसीनो के पीछे कई बातें शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा है कि भाजपाइयों की आपसी गुटबंदी में होटल में चल रहे कैसीनो की पोल खुल गई। दरअसल, भाजपा के कई गुट हैं। जिस गुट से होटल मालिक नवीन अरोड़ा जुड़े हैं, उस गुट से भाजपा का एक गुट खफा है।

लिहाजा एक-दूसरे को नीचा दिखाने की खींचतान में कैसीनो का खुलासा हुआ है। उसी गुट ने पूरी रेकी कर पुलिस को सूचना दी। यही वजह थी कि सूचना इतनी सटीक थी कि पुलिस ठीक ऐसे समय पर पहुंची जब कैसीनो चल रहा था। सूचना सीधे आला अधिकारियों को दी गई थी, इसलिए स्थानीय नौचंदी पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Casino secret exposed due to rivalry between BJP leaders, protest against arrest of hotel owner
मेरठ में कैसीनो - फोटो : अमर उजाला

इस तरह लग रहा था कैसीनो में दांव
होटल के हॉल में बड़ी-बड़ी टेबिलों पर अलग-अलग ग्रुप में लोग बैठे थे। ये लोग ताश के पत्तों और रंग-बिरंगे कॉइन के साथ बड़े-बड़े दांव लगा रहे थे। रुपये के स्थान पर ये लोग कॉइन का इस्तेमाल कर रहे थे। खत्म होने पर रुपये देकर अलग-अलग रंग के कॉइन ले रहे थे।

विज्ञापन
Meerut Casino secret exposed due to rivalry between BJP leaders, protest against arrest of hotel owner
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
कैसीनो में जीतने वाले व्यक्ति काउंटर पर कॉइन देकर रुपये ले रहे थे। जीतने वाले को कॉइन की कीमत का 10 प्रतिशत कमीशन काटकर रकम दी जा रही थी। इस बीच मॉडल शराब पराेस रही थीं और डांस कर रही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed