फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा नेता के कैसीनो पर छापा: पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष रहा है होटल मालिक नवीन अरोड़ा, लाइसेंस की होगी जांच

Wed, 23 Oct 2024 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 23 Oct 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Raid on Casino: Hotel owner Naveen Arora has been former metropolitan treasurer, got bail
मेरठ में कसीनो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के होटल हारमनी इन के कैसीनो में शहर और बाहर के हाईप्रोफाइल लोग दांव लगाने आते थे। रोजाना करोड़ों का जुआ खेला जाता था। कैसीनो में प्रवेश शुल्क एक लाख रुपये रखा गया था। बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही होती थी। सोमवार को 60 लोगों ने यहां प्रवेश लिया था। दिल्ली-मुंबई से मॉडल बुलाई जाती थीं। 

Raid on Casino: Hotel owner Naveen Arora has been former metropolitan treasurer, got bail
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कैसीनाे की आड़ में करोड़ों का जुआ होटल में रोजाना चल रहा था। यह सब इतना गोपनीय था कि होटल में ठहरने, खाने-पीने और पार्टी करने आने वाले लोगों को भी इसकी भनक नहीं लगती थी। करोड़ों के दांव लगाने के लिए 100 टेबल हॉल में लगाई गईं थी। 

Raid on Casino: Hotel owner Naveen Arora has been former metropolitan treasurer, got bail
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

अर्द्धनग्न मॉडल नृत्य करतीं और शराब परोसतीं थीं 
टेबल पर दांव लगा रहे लोगों को अर्द्धनग्न मॉडल शराब परोसती थीं और नृत्य भी करती थीं। कॉइन भी इन्हीं मॉडल्स के माध्यम से काउंटर से टेबल तक पहुंचते थे। पुलिस अनैतिक कार्य की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid on Casino: Hotel owner Naveen Arora has been former metropolitan treasurer, got bail
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

शहर के कई अन्य होटल भी पुलिस के रडार पर
होटल हारमनी इन में अवैध कैसीनो पकड़े जाने के बाद अब पुलिस के रडार पर शहर के अन्य बड़े होटल भी आ गए हैं। इन होटलों में भी कैसीनो या जुआ खेलने की जानकारी पुलिस को मिली है। बताया गया कि बाउंड्री रोड, आबू लेन और बाईपास स्थित एक होटल में भी कैसीनो का संचालन किया जा रहा है। पुलिस अब ऐसे होटलों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
Raid on Casino: Hotel owner Naveen Arora has been former metropolitan treasurer, got bail
मेरठ में कैसीनो - फोटो : अमर उजाला

लाइसेंस की होगी जांच
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इनके होटल का लाइसेंस है या फिर अवैध रुप से होटल संचालित किया जा रहा था। इसकी जांच के लिए भी एक टीम बना दी गई है। इनके यहां पुराने विवादों में दर्ज मुकदमे का नक्शा भी निकलवाया जाएगा। जिससे सख्ती से कानूनी शिकंजा कसा जा सके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed