फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जांच में खुलासा: दिल्ली-मुंबई-गोवा से आते थे नामचीन, फर्स्ट फ्लोर पर सजती थी महफिल, युवतियाें का था ये काम

Fri, 25 Oct 2024 03:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 25 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

होटल हारमनी इन में पकड़े गए कैसीनो की बातें शहर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस जांच में कैसीनों को लेकर परतें खुल रही हैं। जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि यहां कैसीनों की आड़ में करोड़ों का काला कारोबार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Meerut Casino exposed: people used to come from Delhi-Mumbai-Goa, Models used to serve drinks
मेरठ में कसीनो - फोटो : अमर उजाला
छह माह में ही एनएच-58 से होटल हारमनी इन तक कैसीनो पहुंच गया और करीब 50 करोड़ तक का काला कारोबार किया गया। शुरूआत में होटल में तीन कमरे बुक किए गए और फिर प्रथम तल पर रोजाना रात में टेबल लगाकर कैसीनो का खेल चलने लगा। दिल्ली, मुंबई, गोवा और नेपाल से कैसीनो खेलने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर होटल में लोग आते थे, जहां पर लड़कियां शराब परोसती थीं। कैसीनो का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस की जांच में कईं परतें खुलने लगी हैं। 
Meerut Casino exposed: people used to come from Delhi-Mumbai-Goa, Models used to serve drinks
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
होटल मालिक नवीन अरोड़ा मामले को राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, लेकिन पुलिस की जांच में दूसरे बिंदु सामने आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक एनएच-58 पर एक रिजोर्ट में छह लोग मिलकर कैसीनो संचालित कर रहे थे। इसमें शहर मंडी के एक फल व्यापारी भी शामिल थे। संचालित लोगों के बीच बात बिगड़ गई थी। इसके चलते फल व्यापारी ने  होटल हारमनी इन में तीन कमरे बुक कर कैसीनो का खेल शुरू कराया।
Meerut Casino exposed: people used to come from Delhi-Mumbai-Goa, Models used to serve drinks
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
इस कैसीनो से अब तक करोड़ों का कारोबार हो चुका है। होटल के पूरा प्रथम तल रोज बुक रहने लगा। इसी कारोबार में होटल का मालिक नवीन अरोड़ा भी जुड़ गया। कैसीनो का खेल होटल में चलता है, यह जानकारी नौचंदी पुलिस को थी। पुलिसकर्मियों का होटल में आना-जाना बरकरार था, लेकिन कैसीनो पर अंकुश लगाने की हिम्मत पुलिस की नहीं थी। इसके चलते तीन माह में ही यह कारोबार 50 करोड़ तक पहुंच गया। पुलिस की विवेचना अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Casino exposed: people used to come from Delhi-Mumbai-Goa, Models used to serve drinks
मेरठ में कैसीनो - फोटो : अमर उजाला
दीपावली और नए साल की पार्टी में भी चलता था कैसीनो
इस होटल में दीपावली से दो महीने पहले से ही कैसीनाे शुरू हो जाता था। यह दीपावली, गंगास्नान से लेकर नए साल तक चलता था। नए साल की पार्टी में भी रईसजादों को कैसीनो खेल खिलाया जाता था, लेकिन पुलिस ने इससे पहले कार्रवाई नहीं की। होटल में पिछले चार साल से कैसीनो चल रहा था। यहां दिल्ली, मुंबई, गोवा, नेपाल से लेकर वेस्ट यूपी के कई जिलों से रईसजादे आते थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि दीपावली पर जुआ खेलने वाले रईसजादों की संख्या बढ़ जाती है। मुंबई और दिल्ली की मॉडलों को बुलाकर अश्लील डांस भी कराया जाता रहा। इस बार भी नए साल की पार्टी में बड़े स्तर पर आयोजन होना था। इस दिवाली पर करीब 100 करोड़ का यह काला कारोबार होना था।  
विज्ञापन
Meerut Casino exposed: people used to come from Delhi-Mumbai-Goa, Models used to serve drinks
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
आरोपी कर रहे पार्टी  
परतापुर क्षेत्र के एक होटल में बुधवार रात जन्मदिन की पार्टी हुई। इसमें कैसीनो खेलने के आरोपी भी शामिल हुए। इसका वीडियो पुलिस को मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। एसपी सिटी ने बताया कि परतापुर और हारमनी इन के बाहर का सीसीटीवी फुटेज ली गई है। आरोपियों की गाड़ी भी फुटेज में देखी गई हैं। परतापुर होटल में कैसीनो खेलने की बात सामने आ रही है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed