मेरठ जनपद में पुलिस ने खैरनगर में मासूम बच्चों की हत्या के मामले में हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर दोबारा क्राइम सीन दोहराने की तैयारी कर ली है।
वहीं बृह्स्पतिवार को मुकदमे के विवेचक निरीक्षक अपराध बीके त्रिपाठी ने पांच घंटे तक जेल में हत्यारोपियों से पूछताछ की है। उधर, सातवें दिन भी बेटी कोनेन का शव का गंगनहर नहीं मिला है।
2 of 6
आरोपी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, खैरनगर इलाके में हत्यारोपियों के फोटो के साथ पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।
3 of 6
फांसी देने की मांग।
- फोटो : अमर उजाला
खैरनगर में गूलर वाली गली निवासी शाहिद बेग की पत्नी निशा बेग और उसके प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी ने पड़ोसी साद, आरिफ, मुसर्रत पत्नी महताब, कोसर पत्नी अफसर के साथ मिलकर तंत्र-मंत्र और प्रेम प्रसंग के चलते शाहिद और निशा के बेटे मेराब और बेटी कोनेन की हत्या कर शव गंगनहर मे फेंक दिए थे।
4 of 6
बच्चों की मां निशा का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि आरोपियों की रिमांड के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी डाली है।
5 of 6
आरोपी को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के आदेश मिलते ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर क्राइम सीन दोहराया जाएगा और कोनेन के शव की तलाश की जाएगी।