फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को कल सजा, सौरभ के भाई ने की फांसी की मांग

Tue, 13 Oct 2026 10:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Oct 2026 10:38 AM IST
सार

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। सौरभ के भाई राहुल ने दोनों के लिए फांसी की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan and Sahil to Be Sentenced Tomorrow, Saurabh’s Family Seeks Death Penalty
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ के चर्चित नीले ड्रम सौरभ राजपूत हत्याकांड में मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी। अदालत से दोषी करार दी गई सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला की सजा को लेकर सभी की निगाहें टिकी हैं।



उधर, सौरभ के परिवार को फैसले का इंतजार है। सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने दोनों दोषियों के लिए फांसी की मांग की है। वहीं, जेल प्रशासन के मुताबिक, सजा सुनाए जाने की तारीख नजदीक आने के साथ दोनों की निगरानी बढ़ाई गई है।

Trending Videos
Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan and Sahil to Be Sentenced Tomorrow, Saurabh’s Family Seeks Death Penalty
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सौरभ के परिवार ने की फांसी की मांग
ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। हत्या के बाद से दोनों जेल में बंद हैं। अदालत ने दोनों को दोषी करार दिया है। अब मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी।

सौरभ के भाई राहुल उर्फ बबलू ने दोनों दोषियों के लिए फांसी की मांग की है। परिवार को अदालत के फैसले का इंतजार है।

Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan and Sahil to Be Sentenced Tomorrow, Saurabh’s Family Seeks Death Penalty
नीला ड्रम केस, सौरभ हत्याकांड, साहिल मुस्कान केस - फोटो : अमर उजाला

बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित बताई जा रही मुस्कान
दोषी करार दिए जाने के बाद मुस्कान अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज से मनोचिकित्सकों को बुलाकर मुस्कान और साहिल की काउंसलिंग भी कराई थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट अभियोजन अधिकारी को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Blue Drum Murder Case: Muskan and Sahil to Be Sentenced Tomorrow, Saurabh’s Family Seeks Death Penalty
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला

जेल में दोनों ने बातचीत कम की
चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार, मुस्कान और साहिल ने अपनी-अपनी बैरक में अन्य बंदियों से बातचीत कम कर दी है। दोनों चुपचाप रह रहे हैं। सजा सुनाए जाने की तारीख नजदीक आने के साथ जेल में उनकी निगरानी भी बढ़ाई गई है।

दोनों ने कानूनी सलाह को लेकर भी जेल अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी है। अब मंगलवार को अदालत द्वारा सुनाई जाने वाली सजा पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed