फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: भाजपा पार्षद ने निगम के चालक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, घायल, पांच हजार कर्मियों ने किया हड़ताल का एलान

Thu, 10 Apr 2025 04:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Apr 2025 04:36 PM IST
सार

मेरठ के सूरजकुंड डिपो पर गुरुवार सुबह वार्ड 18 से भाजपा पार्षद रविंद्र ने निगम के ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। माैके पर माैजूद लोगों ने माैके से आरोपी पार्षद को पकड़ लिया और जमकर कुटाई कर दी। वहीं पीड़ित पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं हमले के बाद निगम के 5 हजार कर्मियों ने हड़ताल का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
Meerut: BJP councilor attacked the corporation driver with a pistol, five thousand workers announced a strike
पीड़ित चालक - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के सूरजकुंड डिपो पर गुरुवार सुबह वार्ड 18 से भाजपा पार्षद रविंद्र ने निगम के ड्राइवर अविनाश पुत्र रतन कुमार को गोली मार दी। गोली पैर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। भीड़ में आरोपी पार्षद को मौके से पकड़ लिया। वहीं उसके साथी मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।



यह भी पढ़ें: होटल में मिनी कसीनो: खाकी-खादी के दम पर करोड़ों के जुए का खेल, UK से दिल्ली तक नेटवर्क, भाजपा नेता ने ये कहा


 
Meerut: BJP councilor attacked the corporation driver with a pistol, five thousand workers announced a strike
घायल चालक व आरोपी भाजपा पार्षद - फोटो : अमर उजाला

इंचोली थाना क्षेत्र के लावड़ निवासी अविनाश कुमार पुत्र रतन कुमार नगर निगम में ड्राइवर है। गुरुवार सुबह अविनाश अपने साथियों के साथ सूरजकुंड डिपो पर खड़ा था। आरोप है कि इसी बीच भाजपा पार्षद रविंद्र अपने एक दर्जन साथियों के साथ डिपो पर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


 
Meerut: BJP councilor attacked the corporation driver with a pistol, five thousand workers announced a strike
अस्पताल में घायल पीड़ित व आरोपी लाल टीशर्ट में - फोटो : अमर उजाला
आज इसने निगम की कूड़ा गाड़ी के ड्राइवर अविनाश को फोन पर धमकाया और फिर अपने एक दर्जन साथियों के साथ डिपो पर हमला कर दिया. जमकर फायरिंग की. अविनाश और एक अन्य कर्मी को गोली लगी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: BJP councilor attacked the corporation driver with a pistol, five thousand workers announced a strike
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला
रविन्द्र भाग पाता उससे पहले ही कर्मचारियों ने उसे दबोच लिया और खूब मारपीट कर दी। इसके बाद किसी ने कुर्सी मारकर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने पार्षद रविन्द्र को मौके से गिरफ्तार किया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद की गई है। 
विज्ञापन
Meerut: BJP councilor attacked the corporation driver with a pistol, five thousand workers announced a strike
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहीं वारदात के विरोध में नगर निगम के पांच हजार कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। सफाई, कूड़ा उठान और वाटर सप्लाई के काम अब बंद रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed