मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के झिटकरी गांव में करीब एक वर्ष से चल रहा नाला निर्माण विवाद शुक्रवार को पूरे चरम पर पहुंच गया। पुलिस फोर्स के साथ टीम तलाब की तरफ नाला खुदाई का काम शुरू कराने पहुंची तो ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। जिसके बाद एसडीएम भारी पुलिस फोर्स व पीएससी व महिला पुलिस को साथ लेकर पहुंचे और उन्होंने माइक से ग्रामीणों से शांति पूर्वक रास्ते से हट जाने को कहा, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके नाला खुदाई का काम शुरू कराया और विरोध करने वाले आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। एसडीएम व सीओ ने घंटों तक मौके पर रहकर नाला खुदाई का काम कराया।
मेरठ: भारी पुलिसफोर्स की मौजूदगी में नाला निर्माण शुरू, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिटकरी गांव में ग्रामीण अरविंद्र कुमार, अजयपाल, मनोज कुमार, अरविंद कुमार आदि व दूसरे पक्ष से किसान मुनेश शर्मा के बीच नाला निर्माण को लेकर करीब एक वर्ष से अधिक समय से विवाद चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि 7 जून को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मेरठ कमिश्नरी पहुंचे थे और मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के सामने समस्या रखीं थी। मंडलायुक्त ने इस मामले में ग्रामीणों की समस्या को दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान कर रिपोर्ट मांगी थी। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों एसडीएम राकेश कुमार सिंह के पास भेजा था।
ग्रामीणों ने एसडीएम को मंडलायुक्त का आदेश दिखाया और तत्काल ही मौके पर पहुंचकर दूषित पानी की निकासी के लिये नाले में लगाये गये बंद को खुलवाने की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा आदेश नहीं खुलवाया जाता तो वह खुद ही जाकर खोल देंगे। जिस पर एसडीएम ने किसान के पक्ष में स्टे होने की बात कही थी। जिसको लेकर ग्रामीणों व एसडीएम राकेश कुमार के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी।
वहीं हंगामे की सूचना पर सीओ संतोष कुमार व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर भारी पुलिस फोर्स के बाद पहुंचे तो ग्रामीण पुलिस फोर्स बढ़ती देख मेरठ कमिश्नर के यहां वापस जाने के लिये ट्रैक्टर ट्राली स्टार्ट करके रवाना हो गये। तब जाकर तहसील में करीब घंटों तक चला हंगामा शांत हुआ था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/