फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: फटा नोट न लेने पर चले लाठी-डंडे, पूर्व सांसद के बहनोई-भांजे सहित सात पर रिपोर्ट

Wed, 21 Aug 2024 12:18 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 21 Aug 2024 12:18 AM IST
सार

किठौर में फटा नोट न लेने के विवाद में मारपीट हो गई। पुलिस ने पूर्व सांसद के रिश्तेदारों समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
Meerut: Batons used for not taking torn notes, report on seven including former MP's brother-in-law and nephew
किठौर में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
किठौर के महलवाला गांव में फटा नोट लेने से मना करने पर दुकानदार को पीट दिया गया। इस मामले में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चल गए। इसमें दुकानदार सहित चार लोग घायल हो गए। दो समुदायों में संघर्ष की सूचना पर सीओ सहित थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में बसपा के पूर्व सांसद बाबू मुनकाद अली के भांजे शादाब सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 
Meerut: Batons used for not taking torn notes, report on seven including former MP's brother-in-law and nephew
किठौर में चले लाठी डंडे। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक महलवाला गांव में अड्डे पर ही चंदकिरण खटीक की परचून की दुकान है। दुकान के सामने ही बिलाल का घर है। मंगलवार दोपहर बिलाल ने दुकान से एक सिगरेट ली। इसके बाद उसने 10 रुपये का फटा नोट दिया। इसे चंदकिरण ने लेने से इन्कार कर दिया।
Meerut: Batons used for not taking torn notes, report on seven including former MP's brother-in-law and nephew
किठौर में मारपीट का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि बिलाल ने दुकानदार से अभद्रता की। बाद में बिलाल के परिजन भी आ गए। उन्होंने भी चंदकिरण के साथ मारपीट की। वहीं, पड़ोस से चंदकिरण के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज और लाठी डंडों से मारपीट की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: Batons used for not taking torn notes, report on seven including former MP's brother-in-law and nephew
खूब चले लाठी डंडे। - फोटो : अमर उजाला
इसकी सूचना पर सीओ किठौर अभिषेक पटेल और थाना प्रभारी मिथलेश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मामला शांत कराया। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। मारपीट में चंदकिरण के साथ ही चाचा अमरीक, ललित और धर्मवीर घायल हो गए।
विज्ञापन
Meerut: Batons used for not taking torn notes, report on seven including former MP's brother-in-law and nephew
खूब चले लाठी डंडे। - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में चंदकिरण की तहरीर पर बसपा के पूर्व सांसद बाबू मुनकाद के बहनोई इकबाल, भांजे शादाब, बिलाल, आमिल, रईस, कैफ और जैद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed