{"_id":"677376c34eed633e0f0aa547","slug":"meerut-abhinav-murder-case-family-members-said-other-people-involved-in-murder-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: अभिनव हत्याकांड में नया मोड़, कोई और भी था कत्ल में शामिल!.. कातिल किशोर ने पार कर दी थीं क्रूरता की हदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अभिनव हत्याकांड में नया मोड़, कोई और भी था कत्ल में शामिल!.. कातिल किशोर ने पार कर दी थीं क्रूरता की हदें
Tue, 31 Dec 2024 01:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:13 PM IST
सार
Meerut Crime News: मेरठ में छात्र अभिनव की शनिवार को उसके दोस्त ने हथौड़े से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अकेले आरोपी ने घटना को अंजाम नहीं दिया है। हत्या में अन्य लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Meerut Abhinav Murder
- फोटो : अमर उजाला
Abhinav Murder Case: मेरठ के कंकरखेड़ा के रोहटा रोड की वर्णिका स्टेट कॉलोनी निवासी छात्र अभिनव (17) की हत्या के विरोध में सोमवार को परिजनों ने पूरे दिन हंगामा किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अकेले आरोपी किशोर ने वारदात को अंजाम नहीं दिया है। हत्या में अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस हत्याकांड का पूरा खुलासा करे। पीड़ित परिवार ने सीओ दौराला और एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। मुख्य आरोपी के घर की कुर्की व बुलडोजर चलाने की मांग की।
एसएसपी कार्यालय पहुंचे मृतक के परिजन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी किशोर ने अकेले वारदात को अंजाम नहीं दिया
वहीं, एसएसपी वपिन ताडा ने मामले की जांच कंकरखेड़ा थाने से क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। एसपी क्राइम के निर्देशन पर अब विवेचना होगी। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित वर्णिका स्टेट कॉलोनी के छात्र अभिनव की शनिवार को उसके दोस्त ने हथौड़े से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि अकेले आरोपी ने घटना को अंजाम नहीं दिया है। हत्या में अन्य लोग भी शामिल हैं।

कंकरखेड़ा में सीओ कार्यालय पर पहुंचे मृतक अभिनव के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
सोमवार को पीड़ित परिवार कंकरखेड़ा स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे। लेकिन सीओ अधिकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार व अन्य लोग सीओ दौराला के न मिलने पर कलक्ट्रेट में एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां पर भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हंगामा किया। पीड़ित परिवार ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के नाम ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने कंकरखेड़ा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कहा कि वारदात की गंभीरता से जांच की जा रही है। अगर मामले में अन्य आरोपी शामिल हैं तो गिरफ्तार किया जाएगा। किसी पुलिसकर्मी ने लापरवाही की है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

अभिनव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी का पिता दे रहा धमकी
अभिनव के पिता सुनील ने कहा कि हत्यारोपी ने वारदात को अंजाम देकर उनके घर के इकलौते चिराग को बुझा दिया। आरोपी का पिता उन्हें देख लेने की धमकी दे रहा है।

कंकरखेड़ा की रोहटा रोड पर पीड़ित पिता पुलिस से न्याय की गुहार लगाता हुआ
- फोटो : संवाद
ये था मामला
छात्र अभिनव के पिता सुनील कुमार वर्णिका स्टेट में ही किराना की दुकान करते हैं। परिवार में एक बेटी 13 वर्षीय आराध्या और 17 वर्षीय बेटा अभिनव था। अभिनव द अध्ययन स्कूल में 11वीं का छात्र था। इसी कालोनी में रह रहे रिटायर्ड फौजी का 16 वर्षीय बेटा इंटर का छात्र है, वो अभिनव का दोस्त है। अभिनव और हत्यारोपी दोस्त मंगलपांडे नगर में आईआईटी की कोचिंग कर रहे थे। एक लड़की पर टिप्पणी करने पर दोनों में कहासुनी हो गई थी। दोस्त शनिवार सुबह अभिनव को लेकर कोचिंग के लिए घर से निकला। वह अभिनव को गढ़ रोड स्थित काली नदी के पास लेकर पहुंचा। यहां टयूबवेल के पास अभिनव पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।