फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माया के जन्मदिन पर ठोकी ताल, रालोद ने बनाई दूरी, एकजुट दिखा ‘नीला’ और ‘लाल’

Wed, 16 Jan 2019 01:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Jan 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Mayawati birthday: Blue and Red comes togethe, Ralod makes a distance
सपा बसपा गठबंधन

सपा-बसपा के गठबंधन का तगड़ा असर मंगलवार को कांशीराम पार्क के मैदान में नजर आया। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बसपा के मंच पर सपाइयों की संख्या ज्यादा रही। एक तरह से उनका कब्जा मंच पर रहा। बसपाइयों ने भी गठबंधन धर्म को तरजीह देते हुए सभी को न केवल मंच पर बैठाया, बल्कि अधिकतर से संबोधन भी कराया।

Mayawati birthday: Blue and Red comes togethe, Ralod makes a distance
सपा बसपा गठबंधन

उधर बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन ने प्रदेश के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को मेरठ-हापुड़ लोकसभा का प्रभारी बनाने का एलान कर दिया। साथ ही यह कहकर कि ‘आगे क्या होगा, आप खुद समझदार हो’, इशारा िकया कि याकूब ही इस सीट से बसपा के उम्मीदवार होंगे। माना जाता है कि बसपा में उसी को लोक सभा प्रभारी बनाया जाता है जो उम्मीदवार होता है।  


 
Mayawati birthday: Blue and Red comes togethe, Ralod makes a distance
सपा बसपा गठबंधन

शास्त्रीनगर स्थित कांशीराम पार्क में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के 63वें जन्मदिवस पर लाल और नीली टोपी में मौजूद नेताओं ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। मुख्य अतिथि शमसुद्दीन राईन ने कहा कि मैं डाकिया हूं और आपके लिए संदेश लेकर आया हूं। सपा और बसपा के कार्यकर्ताओं को अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है।

पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि दो अप्रैल की घटना को याद कीजिए। अब बदला लेने का वक्त आ गया है। भाजपा के नेताओं ने जो हमारे ऊपर अत्याचार और जुल्म किया, उसकी सजा जल्द मिलेगी, जब बहनजी प्रधानमंत्री बनेंगी। मैंने रासुका झेल ली, ये भाजपा वाले धारा 151 का मुकदमा भी झेल नहीं पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayawati birthday: Blue and Red comes togethe, Ralod makes a distance
सपा बसपा गठबंधन

मेरठ जोन इंचार्ज शाहजहां सैफी ने कहा कि मुस्लिमों के लिए यह परीक्षा की घड़ी है। सतपाल पेपला ने बसपा की नीतियों के बारे में बताया। याकूब कुरैशी ने सभी से एकजुट होकर भाजपा को हराने की अपील की। सपा नेता अतुल प्रधान ने मायावती को नोबेल पुरस्कार देने की वकालत की। उन्होंने मायावती की तुलना मार्टिन लूथर किंग से कर दी और कहा कि दोनों का जन्मदिन भी आज ही है।

पूर्व विधायक रफीक अंसारी ने कहा कि जल्द ही देश का निजाम बदल जाएगा, गठबंधन जीत रहा है। कार्यक्रम में महापौर सुनीता वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा जयवीर सिंह, चैतन्य देव स्वामी, हाजी इमरान, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद आदि ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
Mayawati birthday: Blue and Red comes togethe, Ralod makes a distance
सपा बसपा गठबंधन

कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, पूर्व जिला प्रभारी अमित शर्मा, हसीन यासीन, मुरारीलाल केन, संगीता राहुल, शकील भारती, नितिन कसाना, दिनेश काजीपुर, हाजी अन्नान सैफी, हिफजुर्रहमान अंसारी, नवाब सिंह लखवाया, रामकुमार वर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, आदिल सिद्दीकी, वसीम राहुल, हिफजुर्रहमान अंसारी, धर्मपाल जनवादी आैर ज्ञानेंद्र शर्मा  रहे।

कार्यक्रम में 10 साल की बच्ची हफीफा अंसारी ने भी अपने भाषण से लोगों का दिल जीत लिया।इस दौरान रागिनी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। गायक किरनपाल विधूड़ी ने रागिनी पेश की। बसपा पर आधारित गाने गाए। इस दौरान लोगों को गानों की डीवीडी भी बांटी गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed