फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब लौटकर नहीं आएगा मां का लाल, रह गईं सिर्फ यादें, रुला देंगी शहीद मेजर की ये तस्वीरें

Wed, 19 Jun 2019 10:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Martyr Major Ketan Sharma will now never return home and photos
शहीद मेजर को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

देश पर कुर्बान हुए मां के लाल की अब सिर्फ यादें रह गई हैं। जहां पूरा देश शहीद मेजर केतन शर्मा को सलाम कर रहा है तो वहीं मां का रो- रोकर बुरा हाल है। जब मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। मां ऊषा चीख पड़ीं कि मेरे बेटे का चेहरा तो दिखा दो। रुला देंगी शहीद मेजर की ये तस्वीरें:-

Martyr Major Ketan Sharma will now never return home and photos
शहीद मेजर को अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला

शहीद मेजर केतन शर्मा की मां ऊषा ब्लड प्रेशर की मरीज हैं। बार-बार उनका डॉक्टर से चेकअप कराया जा रहा था। सेना की डॉक्टर ने उनको दिलासा रखने को कहा तो वह बोलने लगीं कि इससे बड़ा दुख कोई हो सकता है क्या। मेरा तो एक ही लाल था, वो भी चला गया।

Martyr Major Ketan Sharma will now never return home and photos
शहीद मेजर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

वहीं उनको देखने के लिए केतन के साथ रहीं उनकी साथी मेजर अंजलि त्यागी पहुंचीं तो मां बुरी तरह से रोने लगीं। सबको बताने लगीं कि मेरा शेर भी ऐसी ही वर्दी पहनता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Major Ketan Sharma will now never return home and photos
विलाप करती शहीद मेजर की मां - फोटो : अमर उजाला

मां बोली कि अंजलि ये मेरे शेर को क्या हो गया। उसके पापा बता रहे थे कि आतंकियों ने धोखे से सिर में गोली मार दी। रिश्तेदारों ने उनको चुप किया तो वह बार-बार पूछने लगीं कि मेरा बेटा कितनी देर में आएगा। जल्दी बुला दो। मेरे रानू को जल्दी ला दो।

विज्ञापन
Martyr Major Ketan Sharma will now never return home and photos
Major Ketan Sharma, मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

वहीं इस बीच उनसे सरकार से शिकायत को लेकर किसी ने सवाल किया तो वह कहने लगीं कि रोजाना श्रीनगर से खबरें आती हैं। कभी किसी का लाल चला गया। कभी किसी का। मुझे कुछ नहीं पता। सरकार जो करे वह करे। मेरा तो लाल चला गया। लेकिन जिस तरह से मेरा लाल गया है, अब और किसी का न जाए। बस मुझे और कुछ नहीं कहना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed