देश पर कुर्बान हुए मां के लाल की अब सिर्फ यादें रह गई हैं। जहां पूरा देश शहीद मेजर केतन शर्मा को सलाम कर रहा है तो वहीं मां का रो- रोकर बुरा हाल है। जब मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। मां ऊषा चीख पड़ीं कि मेरे बेटे का चेहरा तो दिखा दो। रुला देंगी शहीद मेजर की ये तस्वीरें:-
2 of 9
शहीद मेजर को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर केतन शर्मा की मां ऊषा ब्लड प्रेशर की मरीज हैं। बार-बार उनका डॉक्टर से चेकअप कराया जा रहा था। सेना की डॉक्टर ने उनको दिलासा रखने को कहा तो वह बोलने लगीं कि इससे बड़ा दुख कोई हो सकता है क्या। मेरा तो एक ही लाल था, वो भी चला गया।
3 of 9
शहीद मेजर की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
- फोटो : अमर उजाला
वहीं उनको देखने के लिए केतन के साथ रहीं उनकी साथी मेजर अंजलि त्यागी पहुंचीं तो मां बुरी तरह से रोने लगीं। सबको बताने लगीं कि मेरा शेर भी ऐसी ही वर्दी पहनता था।
4 of 9
विलाप करती शहीद मेजर की मां
- फोटो : अमर उजाला
मां बोली कि अंजलि ये मेरे शेर को क्या हो गया। उसके पापा बता रहे थे कि आतंकियों ने धोखे से सिर में गोली मार दी। रिश्तेदारों ने उनको चुप किया तो वह बार-बार पूछने लगीं कि मेरा बेटा कितनी देर में आएगा। जल्दी बुला दो। मेरे रानू को जल्दी ला दो।
5 of 9
Major Ketan Sharma, मेजर केतन शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं इस बीच उनसे सरकार से शिकायत को लेकर किसी ने सवाल किया तो वह कहने लगीं कि रोजाना श्रीनगर से खबरें आती हैं। कभी किसी का लाल चला गया। कभी किसी का। मुझे कुछ नहीं पता। सरकार जो करे वह करे। मेरा तो लाल चला गया। लेकिन जिस तरह से मेरा लाल गया है, अब और किसी का न जाए। बस मुझे और कुछ नहीं कहना।