मेरठ देहात में मंगलवार को कृषि संबंधी यंत्रों की दुकान खोले जाने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई थी लेकिन यहां सरधना क्षेत्र में आज सुबह छह बजते ही पूरा का पूरा बाजार बिना अुनमति खोल दिया गया।
यहां तक कि ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई, साथ ही सामाजिक दूरी का जमकर उल्लंघन हुआ। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए लाठी फटकारी और बाजार बंद कराया। देखें तस्वीरें -
2 of 6
सरधना में कपड़े की दुकान पर जमा ग्राहक
- फोटो : amar ujala
सरधना नगर नगर में मंगलवार एवं शनिवार को एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय के द्वारा जरूरी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक किराना की दुकान, पशु आहार एवं कृषि यंत्रों से संबंधित दुकानों को खोलने के लिए अनुमति दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को बिना अनुमति क्षेत्र में दुकानदारों ने कपड़े जूते और अन्य दुकानों को भी खोल दिया।
3 of 6
बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के द्वारा इलेक्ट्रिक कपड़े एवं जूते-चप्पल आदि की कुछ दुकानें सप्ताह में एक या दो बार खोलने के लिए अनुमति एसडीएम से मांगी लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।
4 of 6
मुख्य मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : amar ujala
एसडीएम के अनुसार जब तक कोई शासनादेश जारी नहीं होगा तब तक बाजार में अन्य किसी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन उसके बावजूद मंगलवार को पूरा बाजार खुल गया। साथ ही नगर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी, लोगों ने खुद ही जाम खुलवाया इस दौरान पुलिस नदारद दिखाई दी।
5 of 6
व्यवस्था बनाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
बिना अनुमति बाजार खोले जाने के बारे में जब सीओ सरधना पंकज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें बाजार खुलने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत फोर्स को भेजा गया। वहीं थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा और बाजार बंद कराया।