फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: सरधना में बिना अनुमति खुला पूरा बाजार, उमड़े ग्राहक, पुलिस ने फटकारीं लाठियां

Tue, 19 May 2020 10:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 May 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Lockdown Meerut Update News: Market Opens in Meerut sardhana Without Permission, Police lathi charge
व्यवस्था बनाती पुलिस - फोटो : amar ujala

मेरठ देहात में मंगलवार को कृषि संबंधी यंत्रों की दुकान खोले जाने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई थी लेकिन यहां सरधना क्षेत्र में आज सुबह छह बजते ही पूरा का पूरा बाजार बिना अुनमति खोल दिया गया।


यहां तक कि ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई, साथ ही सामाजिक दूरी का जमकर उल्लंघन हुआ। मौके पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए लाठी फटकारी और बाजार बंद कराया। देखें तस्वीरें -

Lockdown Meerut Update News: Market Opens in Meerut sardhana Without Permission, Police lathi charge
सरधना में कपड़े की दुकान पर जमा ग्राहक - फोटो : amar ujala

सरधना नगर नगर में मंगलवार एवं शनिवार को एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय के द्वारा जरूरी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे तक किराना की दुकान, पशु आहार एवं कृषि यंत्रों से संबंधित दुकानों को खोलने के लिए अनुमति दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को बिना अनुमति क्षेत्र में दुकानदारों ने कपड़े जूते और अन्य दुकानों को भी खोल दिया।

Lockdown Meerut Update News: Market Opens in Meerut sardhana Without Permission, Police lathi charge
बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़ - फोटो : amar ujala

वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के द्वारा इलेक्ट्रिक कपड़े एवं जूते-चप्पल आदि की कुछ दुकानें सप्ताह में एक या दो बार खोलने के लिए अनुमति एसडीएम से मांगी लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown Meerut Update News: Market Opens in Meerut sardhana Without Permission, Police lathi charge
मुख्य मार्ग पर लगा जाम - फोटो : amar ujala

एसडीएम के अनुसार जब तक कोई शासनादेश जारी नहीं होगा तब तक बाजार में अन्य किसी दुकान को खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन उसके बावजूद मंगलवार को पूरा बाजार खुल गया। साथ ही नगर में कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी, लोगों ने खुद ही जाम खुलवाया इस दौरान पुलिस नदारद दिखाई दी।

विज्ञापन
Lockdown Meerut Update News: Market Opens in Meerut sardhana Without Permission, Police lathi charge
व्यवस्था बनाती पुलिस - फोटो : amar ujala

बिना अनुमति बाजार खोले जाने के बारे में जब सीओ सरधना पंकज सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें बाजार खुलने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत फोर्स को भेजा गया। वहीं थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक के निर्देशन में टीम मौके पर पहुंची और लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा और बाजार बंद कराया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed