फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाभारत सर्किट: संरक्षण में भी हारा ‘बहू हारी’, जहां कौरवों से जुए में द्रोपदी को हार गए थे पांडव

Wed, 04 Mar 2020 04:16 PM IST
Dimple Sirohi रैना पालीवाल, अमर उजाला, मेरठ
रैना पालीवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Mar 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Mahabharata Circuit: Kanch pond where Pandavas lost Draupadi gambling with Kauravas
तालाब - फोटो : अमर उजाला

कौरवों के साथ हुई द्यूत क्रीड़ा में द्रोपदी को हारना पांडवों के लिए शर्मनाक घटना थी। साथ ही महाभारत का बड़ा कारण भी। बिहारी में ‘बहू हारी’ की स्मृतियां ही शेष हैं। जिस तालाब के किनारे कौरवों और पांडवों ने जुआ खेला था, वह सिर्फ नाम का बचा है। वह भी तब जब उसके जल से चर्म रोग दूर होने की मान्यता थी।

loader

 
Mahabharata Circuit: Kanch pond where Pandavas lost Draupadi gambling with Kauravas
इस तालाब के किनारे कौरवों और पांडवों ने खेला था जुआ - फोटो : अमर उजाला
कंच तालाब के नाम पर लोग खेतों के बीच से ले जाकर खेत में ही खड़ा कर देते हैं। वह इसी स्वरूप में बचा है। काफी दूर पैदल चलने के बाद निराशा ही मिलती है। महाभारत काल के महत्वपूर्ण स्थल की ऐसी अनदेखी! वाकई शर्मनाक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahabharata Circuit: Kanch pond where Pandavas lost Draupadi gambling with Kauravas
लखौरी ईंटों की पुरानी इमारतें - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर से करीब आठ किमी दूर बिहारी गांव बहू हारी का अपभ्रंश है। जनश्रुति है कि यहीं तालाब के किनारे हुए जुए में पांडव द्रोपदी को हार गए थे। कहते हैं कि तालाब का शुद्ध जल कांच सा चमकता था। इसलिए यह कंच तालाब के नाम से प्रसिद्ध हो गया।
Mahabharata Circuit: Kanch pond where Pandavas lost Draupadi gambling with Kauravas
बिहारी गांव - फोटो : अमर उजाला
बिहारी में लखौरी ईंटों की पुरानी इमारतें देखी जा सकती हैं। यह अतिशय क्षेत्र कहा जाता है। यहां  पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर है जिसका इतिहास लगभग 600 वर्ष पुराना है। मंदिर में स्थित 23 वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ की मूल प्रतिमा संवत 1400 की है। दाईं ओर चौबीसी (चौबीस तीर्थंकर) व बाईं ओर भगवान पार्श्वनाथ की छब्बीसी (छब्बीस चिन्ह) हैं। 

 
विज्ञापन
Mahabharata Circuit: Kanch pond where Pandavas lost Draupadi gambling with Kauravas
लखौरी ईंटों की पुरानी इमारतें - फोटो : अमर उजाला
इतिहासकार विघ्नेश त्यागी से बिहारी के इतिहास की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि बहू हारी का अपभ्रंश ही बिहारी है। पांडव और कौरव द्यूत क्रीड़ा के लिए यहीं आए थे। उन्होंने तालाब के किनारे जुआ खेला जिसमें वे द्रोपदी को हार गए। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed