फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंद्र ग्रहण: 149 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव, इस जाप से दूर होंगे कष्ट

Sun, 14 Jul 2019 01:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jul 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse: Rare coincidence happening after 149 years, saharanpur news
चंद्र ग्रहण 2019

16 जुलाई की मध्यरात्रि होने वाले चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग 149 साल बाद बन रहा है। क्योंकि, गुरु पूर्णिमा के साथ-साथ ही इस बार चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इसके फलदायी और हानिकारक परिणाम भी होंगे। ग्रहण के समय पूजा-अर्चना करना और दान करना उत्तम होगा -

Lunar eclipse: Rare coincidence happening after 149 years, saharanpur news
चंद्र ग्रहण 2019 - फोटो : ani

भारत में दिखाई देने वाला चंद्र ग्रहण 16 जुलाई की मध्य रात्रि को आरंभ होगा, जो इस वर्ष का सबसे बड़ा ग्रहण कहलाएगा। भारतीय समय अनुसार चंद्र ग्रहण रात्रि 1:31 बजे से आरंभ होगा और सुबह 4:30 बजे तक रहेगा। ग्रहण का कुल समय दो घंटे 59 मिनट को होगा। सहारनपुर के आचार्य रोहित वशिष्ठ ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग 149 वर्ष बाद बना है।


 
Lunar eclipse: Rare coincidence happening after 149 years, saharanpur news
चंद्रग्रहण का राशियों पर प्रभाव

ग्रहण का सूतक शाम 4:31 बजे से आरंभ हो जाएगा। इसके बाद चंद्र मालिन्यकाल रात्रि 12:12 बजे शुरू होगा। चंद्र निर्मलता काल प्रात: 5:59 बजे शुरू होगा।  इस ग्रहण का प्रभाव फलदायी और हानिकारक दोनों तरह का रहेगा।  इसलिए ग्रहण के समय मंत्रों का जाप करना और अन्न का दान करना मनुष्य के लिए लाभदायक होगा। ताकि जीवन पर चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव न पड़े। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar eclipse: Rare coincidence happening after 149 years, saharanpur news
lunar eclipse 2019 - फोटो : ani

जाप और दान करने से कष्ट होंगे दूर 
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहण उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रथम चरण में स्पर्श करके उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय चरण में समाप्त होगा। इसलिए धनु एवं मकर राशि में उत्पन्न जातकों को विशेष रूप से चंद्र-राहु का जाप करना चाहिए।
धनु राशि के स्वामी गुरु एवं मकर राशि के स्वामी शनि का जप एवं  दान करना कल्याणकारी रहेगा। जिन जातकों को यह ग्रहण अशुभ फल देने वाला है, उन्हें अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं का दान एवं ग्रहण काल में अपनी राशि के स्वामी का मंत्र जप करना चाहिए। 

विज्ञापन
Lunar eclipse: Rare coincidence happening after 149 years, saharanpur news
चंद्रग्रहण - फोटो : अमर उजाला

ऐसा करने से होगा नुकसान 
ज्योतिषचार्यों के मुताबिक ग्रहण काल में देवी-देवताओं की मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही अनावश्यक खानपान, सोना, नाखून -बाल काटना, हजामत बनाना, तेल मालिश करना, मल-मूत्र त्यागना, अनावश्यक घूमना नुकसान दायक साबित होगा। छोटे बालक, रोगी एवं वृद्ध व्यक्ति आवश्यकतानुसार जल औषधि का सेवन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed