फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी पर्व, पारंपरिक परिधानों में सजकर किया भंगड़ा और गिद्दा 

Mon, 14 Jan 2019 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Jan 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Lohri festival celebrated with pomp in traditional costumes, Bhangra and giddha
lohri

हर्ष, उल्लास और समृद्धि के पर्व लोहड़ी पर लोगों ने बुराईयों के अंत का संकल्प लिया। शाम को लोहड़ी की अग्नि की परिक्रमा की गई। पूरे शहर में पंजाबी समुदाय की ओर से धूमधाम से लोहड़ी पर्व मनाया गया। गुरुद्वारों में प्रसाद का वितरण हुआ। 

Lohri festival celebrated with pomp in traditional costumes, Bhangra and giddha
lohri

पंजाबी परिवारों ने दोस्तों और रिश्तेदारों को लोहड़ी की बधाईयां दी। घरों में कालोनियों व सामुदायिक केंद्रों में भी सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई गई। लोगों ने परिवार सहित लोहड़ी की अग्नि के फेरे लगाए। लोहड़ी में तिलबुग्गे, मूंगफली, रेवड़ी और पॉपकार्न डाले। लोहड़ी का पूजन कर सभी ने परिवार के लिए सुख, समृद्धि व सफलता की प्रार्थना की।

Lohri festival celebrated with pomp in traditional costumes, Bhangra and giddha
lohri

बेटा-बेटी के जन्म पर पहली लोहड़ी व ससुराल में नवविवाहिता बहू की पहली लोहड़ी पर विशेष आयोजन हुआ। किटी में भी महिलाओं ने लोहड़ी थीम पर पार्टी का आनंद लिया। डीजे और ढोल पर भंगड़ा, गिद्दा व डांस के साथ पूरा मनोरंजन हुआ। गेम्स भी खेले गए। सुपरटेक, पंजाबीपुरा, थापरनगर सहित अन्य स्थानों पर सामूहिक लोहड़ी मनाई गई। महिलाओं ने पंजाबी परिधान में सजकर पर्व  धूमधाम से मनाया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri festival celebrated with pomp in traditional costumes, Bhangra and giddha
lohri

रोटरी क्लब मेरठ फ्रैंड्स ने मनाई लोहड़ी
रोटरी क्लब मेरठ फ्रैं ड्स के सदस्यों ने लोहड़ी, संक्रांति पर्व मनाया। क्लब की ओर से भंडारा आयोजन शास्त्रीनगर चौराहे पर हुआ। क्लब के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव अमित विनायक, प्रणय गुप्ता, नवलशाह, संजीव मोहन, प्रभात तापड़िया, संजय अग्रवाल, मुनीश बंसल, अर्पित अग्रवाल, राहुल नारंग, संदीप गुप्ता व राजेश अग्रवाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Lohri festival celebrated with pomp in traditional costumes, Bhangra and giddha
lohri

पंजाबी आर्य भ्रातृ सभा ने मनाई लोहड़ी, भंगड़ा किया
पंजाबी आर्य भ्रातृ सभा द्वारा लोहड़ी समारोह आर्य भवन थापर नगर में हुआ। शुभारंभ मंत्री कृष्ण कुामर मदन ने किया। पूर्व प्रधान राजेश सेठी ने लोहड़ी के महत्व पर प्रकाश डाला। महर्षि दयानंद जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने पंजाबी लोकगीत, देशभक्ति के गीतों पर नृत्य किया। छवि, शीलू, महक, प्रिया, पूजा, इमरान, शाबान, सुमैया, शादान, सान्या, अलीना, वाहिवा, पायल ने भाग लिया। वहीं, पल्लवपुरम फेज वन में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed