फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में आज ऐसा रहा पश्चिमी यूपी के जिलों का हाल, सिर्फ सात क्लिक में पढ़िए पूरा अपडेट

Fri, 08 May 2020 12:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 May 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Update News in Hindi, Know how the lockdown was followed in all the districts including Meerut in western UP today
बाजारों में भीड़ रही और पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में पश्चिमी यूपी के जिलों का क्या हाल है। आइए आपको आगे की स्लाइडों में बताते हैं-

Lockdown Update News in Hindi, Know how the lockdown was followed in all the districts including Meerut in western UP today
बाजार में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन कुछ लोग समझने को तैयार नहीं है। रोजाना की तरह शुक्रवार को भी बाजारों में भीड़ देखने को मिली। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं मेरठ में अब तक कोरोना के 196 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 56 लोगों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है, जबकि दस लोगों की कोराना से मौत हो गई। शुक्रवार को भी भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के सीएसओ विभांशु वशिष्ठ (25) निवासी साबुन गोदाम की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Lockdown Update News in Hindi, Know how the lockdown was followed in all the districts including Meerut in western UP today
सफाई कर्मचारियों ने खड़े किए वाहन - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को सुबह छह बजे रियायती दुकानें खुली। सब्जी मंडी और दाल मंडी में रोजाना की तरह काफी चहल-पहल रही है। स्टेशनरी और बीज की दुकानें भी खुली। इसके बाद 08:30 बजे ही पुलिस ने दुकानें बंद करा दी। हॉटस्पॉट क्षेत्र नई मंडी मीरापुर, कववाल, पुरकाजी में बाजार बंद रहे।

हड़ताल पर गए सफाईकर्मी

मुजफ्फरनगर में सफाई नायक की बाइक का चालान करने और पास दिखाने पर भी दरोगा द्वारा उसके साथ मारपीट करने के आरोप में नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने काम बंद कर दिया। कर्मचारियों ने अपने वाहन शिव चौक पर खड़े कर जाम लगाकर काम करने से इंकार कर दिया। अपने पास भी ईओ को सौंप दिए। आरोप है कि एक सफाई नायक ड्यूटी पर जा रहा था। हनुमान चौक पर तैनात एक दरोगा ने उसे जाने नहीं दिया। पास दिखाने पर भी उसकी बाइक का चालान किया। आरोप है कि दरोगा ने अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। जिसकी जानकारी पाकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने काम बंद कर वाहनों को शिव चौक पर खड़ा कर दिया। मामला बढ़ने पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच वार्ता का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown Update News in Hindi, Know how the lockdown was followed in all the districts including Meerut in western UP today
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं सहारानपुर बॉर्डर पर हरियाणा, पंजाब और हिमालय से आ रहे सैकड़ों मजदूर चुनौती बन गए हैं। सुबह ही चिलकाना पुलिस ने 100 से अधिक मजदूरों को रोका और राधा स्वामी सत्संग पिलखनी भेज दिया गया। जबकि बिहार साइकिल से जा रहे 30 मजदूरों को भी बड़गांव पुलिस ने रोका है। सुबह लॉकडाउन की छूट अवधि में कई लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लॉकडाउन की आड़ में अवैध धंधा भी संचालित हो रहा है। हॉटस्पॉट मंडी में गोवंश कटान की सूचना पर देर रात छापा मारा गया। ग्रामीण एरिया में मनरेगा के तहत मजदूर दिहाड़ी पर पहुंचे हैं। अब 28 दिन से कोई नया केस नहीं आने पर प्रशासन और पुलिस कुछ राहत देने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Lockdown Update News in Hindi, Know how the lockdown was followed in all the districts including Meerut in western UP today
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जिले में लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस को बहुत मशक्कत करनी पड़ रही है। जिले में कई जगह सुबह से ही लोग सड़कों पर निकल आते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शासन ने जिले में कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों के उपचार के लिए दो वेंटिलेटर देने की घोषणा की है। इससे गंभीर मरीजों को दूसरे जिलों में नहीं भेजना होगा। लॉकडाउन लगने की वजह से दूसरे जिलों व प्रदेशों से आए लोगों को रोजगार देने के लिए प्रशासन ने उनके मनरेगा जॉब कार्ड बनाने शुरू की दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed