लाॅकडाउन का पालन करने को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जगह- जगह पर जहां बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं बिना मास्क पहने लोगों को भी पुलिस समझाने और जागरुक करने का काम कर रही है। पुलिस नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी कर रही है -
शहर के हर कोने, हर मोड़ पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। बाइक पर यदि दो लोग आते दिखते हैं तो पुलिसकर्मी उन्हें मौके पर ही रोक लेते हैं। इसी तरह शनिवार का बिना मास्क लगाए हुए दो व्यक्ति एक बाइक पर सवार होकर सड़क से गुजरे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें मास्क पहनने के लिए समझाया और बिना काम के घर से निकलने पर वापस भेज दिया।
2 of 7
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
इसी तरह बिना मास्क पहने एक व्यक्ति साइकिल पर सवार होकर सड़क से गुजरा, पुलिस ने कारण पूछते हुए उसे रोक लिया। व्यक्ति को लापरवाही न करने की हिदायत देते हुए उसे घर वापस भेज दिया।
3 of 7
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर में हालांकि अभी तक एक भी व्यक्ति कोरोना पाॅजिटिव नहीं पाया गया है। लेकिन पुलिस इसे लेकर और भी अलर्ट हो गई है, ताकि कोरोना की चेन तोड़ी जा सके।
पुलिस लाॅकडाउन का पालन करने को लेकर लोगों के प्रति कड़ा रुख अपना रही है। पुलिस ने दिन में बेवजह घूमने वालों से कहीं उठक-बैठक लगवा रही है तो किसी को मुर्गा बनाकर सजा दे रही है।
4 of 7
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
शनिवार को जिले में घरों से बिना काम के बाहर निकले लोगों को पुलिस ने खूब सबक सिखाया। सड़क पर बेवजह घूम रहे तीन युवको से पुलिस ने दंड-बैठक लगवाईं।
5 of 7
लॉकडाउन
- फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में जमातियों की तलाश में पुलिस प्रशासन जुटा है। वहीं कई जिलों के जमातियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद पुलिस ने उन इलाकों को पूरी तरह सील किया हुआ है।
लोगों को घरों से न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। मेरठ देहात में जमातियों के कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों के प्रवेश बंद किया हुआ है।