देश के प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की है कि वे पांच अप्रैल को रात्रि नौ बजे, नौ मिनट के लिए दीपक, मोमबत्ती या मोबाइल की टाॅर्च जलाकर रोशनी करें। इसके बाद लोगों ने शनिवार को बाजारों में दीये और मोमबत्ती कीखरीदारी की।
वहीं पीएम मोदी की इस अपील का अब ज्योतिषिय आंकलन भी शुरू हो गया है। इस तिथि, दिन, वक्त, रोशनी आदि को साहस, पराक्रम और एकाग्रता से जोड़कर इसके सार्थक परिणाम की आस लगा रहे हैं। आगे जानें कैसे पश्चिमी यूपी में लोगों ने शुरू कर दी है दीयों की खरीदारी: -
2 of 5
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
कुम्हारों के चेहरे खिले
अजंता मूर्ति कला केंद्र के संचालक मनोज ने बताया की गोदाम से पचास हजार दीपक मंगाए गए हैं। बड़े और फैंसी दीपक की डिमांड ज्यादा आई है।
यह भी पढ़ें: पांच अप्रैल को रात्रि नौ बजे दीये और मोमबत्ती से कोरोना पर वार करेगी जनता, ज्योतिषाचार्य जोड़ रहे अद्भुत संयोग
3 of 5
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
दीपक तैयार कर रहे कुम्हार ने बताया कि लोग डिजाइनर दीयों की डिमांड कर रहे हैं। मेरठ के शास्त्रीनगर में दीपक बना रहे रवि के अनुसार पांच अप्रैल के लिए उन्होंने बड़ी संख्या में दीये बनाए हैं।
4 of 5
लॉकडाउन मेरठ
- फोटो : amar ujala
थापर नगर क्षेत्र में लोग आज सुबह के समय दीयों की खरीदारी करते नजर आए। कई स्थानों पर लोग परिवार के हर सदस्य के लिए अलग दीया खरीदकर ले गए। वहीं चंद ही घंटों में दुकानों से दीयों का स्टाॅक खत्म हो गया।
5 of 5
उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन
- फोटो : amar ujala
मेरठ में लाॅकडाउन के दौरान हर रोज जहां लोग राशन सब्जी और दूध की खरीदारे करने पहुंचते थे। वहीं शनिवार को ग्यारहवें दिन बाजारों में खाद्य पदार्थों के साथ साथ दीयों व मोमबत्ती की बिक्री हुई।