Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Mumbai Police conducts a series of swift raids in Lisari Gate, arrests four; the case involves a theft

मेरठ: लिसाड़ी गेट में मुंबई पुलिस ने मारा छापा, चार गिरफ्तार; सीएम आवास के पास चोरी का है मामला

Mon, 02 Nov 2026 11:12 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 02 Nov 2026 11:12 AM IST
सार

मुंबई पुलिस ने बताया कि लिसाड़ी गेट के अहमद नगर निवासी सलीम, इमरान, फरदीन और मुस्तफा ने सीएम आवास के पास स्थित एक मोबाइल टावर से चोरी की है। इसीलिए इन चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Meerut: Mumbai Police conducts a series of swift raids in Lisari Gate, arrests four; the case involves a theft
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने के हाई प्रोफाइल मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार को मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस के सहयोग से हुई इस कार्रवाई में अहमद नगर गली नंबर-12 से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान परिजनों और आसपास लोगों ने विरोधस्वरूप जमकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे किसी की नहीं चली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

रविवार सुबह मुंबई के मालाबार हिल थाने की पुलिस थाना लिसाड़ी गेट पहुंची। मुंबई पुलिस के एसआई ने बताया कि लिसाड़ी गेट के अहमद नगर गली नंबर 12 निवासी सलीम, इमरान, फरदीन व मुस्तफा ने सीएम आवास के पास स्थित एक मोबाइल टावर से अजना कार्ड चुराए हैं। सीसीटीवी कैमरे में चारों आरोपी चोरी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान उनके मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए। इसके बाद मुंबई पुलिस लिसाड़ी गेट पहुंची। पिलाेखड़ी चौकी पुलिस के साथ मुंबई पुलिस ने अहमदनगर में छापा मारा और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस कार्रवाई का परिजनों व अन्य लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वह शांत हो गए। मुंबई पुलिस चारों को लेकर चौकी पर पहुंची। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर चारों को अपने साथ ले गई।

ये भी देखें...
यूपी: मुजफ्फरनगर दंगे के वक्त महिला की गैर इरादतन हत्या में आया फैसला, कोर्ट ने आठ आरोपियों को किया दोषमुक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed