फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown in Meerut: जनता को सामाजिक दूरी समझ नहीं आई तो पुलिस ने ये तरकीब अपनाई, आज से नहीं चलेगी मनमानी

Thu, 26 Mar 2020 12:21 AM IST
meerut Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lockdown Meerut (UP) News in Hindi: UP police adopt a circle formula for social distancing to fight Coronavirus
मेरठ में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से जंग में जहां पूरे देश को लाॅकडाउन कर दिया गया है वहीं प्रधानमंत्री ने जनता से सोशल डिस्टेंस यानी सामाजिक दूरी बनाए रखने की गुजारिश की है। लेकिन जनता है कि सुनने को तैयार ही नहीं है। 



लोगों की मनमानी से परेशान होकर पश्चिमी यूपी के शामली और मुजफ्फरनगर जिलों में पुलिस प्रशासन ने सर्किल फार्मूला अपनाया है। प्रशासन का कहना है कि आज सुबह से लोगों को इसका पालन करना होगा। आगे जानें आखिर कैसा है ये अनोखा फार्मूला:- 

Lockdown Meerut (UP) News in Hindi: UP police adopt a circle formula for social distancing to fight Coronavirus
मेरठ में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

लोगों को जरूरी सामान के लिए परेशान न होना पड़े इसके लिए सुबह शाम का वक्त रखा गया लेकिन सुबह शाम लोग सामान लेने के लिए इस कदर निकल पड़ते है कि किसी मेले में जा पहुंचे हों, ऐसे में सामाजिक दूरी तो दूर मामूली फासला भी लोगों को याद नहीं रहता। 

राशन, सब्जी और दूध लेने की होड़ में एक-दूसरे से सटकर खड़े नजर आते हैं। पुलिस प्रशासन के लाख समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो शामली और मुजफ्फरनगर में अनोखा तरीका अपनाया गया। 

Lockdown Meerut (UP) News in Hindi: UP police adopt a circle formula for social distancing to fight Coronavirus
मेरठ में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

पुलिस ने सब्जी मंडी, दुकानों और किराना स्टोर के आगे कली और चूने से एक मीटर के फासले पर कुछ गोले बनवा दिए, ताकि सामान लेने आने वाले लोग फासले से खड़े रह सकें, हालांकि इसके लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी कि वे लोगों को इन गोलों में खड़े होने के लिए समझा सकें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown Meerut (UP) News in Hindi: UP police adopt a circle formula for social distancing to fight Coronavirus
मेरठ में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पुलिस का ये फार्मूला कारगर साबित हो रहा है। अब सामान लेने दुकान पर आने वाला व्यक्ति निश्चित गोले के बीच खड़ा होता है और सामान लेकर निकल जाता है। इससे आपाधापी नहीं मचती और सामाजिक दूरी भी कायम रहती है।

विज्ञापन
Lockdown Meerut (UP) News in Hindi: UP police adopt a circle formula for social distancing to fight Coronavirus
मेरठ में लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

लाॅकडाउन के नियम फाॅलो नहीं करने वालों पर पुलिस प्रशासन अब सख्त रवैया अपना रहा है। सभी जिलों में पुलिस फोर्स तैनात है। शामली और मुजफ्फरनगर जनपद के थाना पुरकाजी और चरथावल क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग के लिए इसी तरह गोले बना दिए गए हैं। गुरुवार सुबह जैसे ही दुकानें खुलेंगी तो सामाजिक दूरी के लिए यही तरीका अपनाया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed