फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना: शराब के लिए इतनी भीड़... जमकर उड़ी लॉकडाउन की धज्जियां, तस्वीरों ने खोली पोल

Tue, 05 May 2020 02:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 May 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
Lockdown 3.0, People did not follow social distancing at liquor shops in Meerut and Saharanpur
शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शासन के आदेश पर शराब की दुकानें खोली गई तो सोमवार को सुबह ही ठेकों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया और लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई। यहां तक लोगों ने मास्क तक नहीं पहना था। आइए आगे हम आपको मेरठ और सहारनपुर की कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाते हैं-

Lockdown 3.0, People did not follow social distancing at liquor shops in Meerut and Saharanpur
शराब की दुकानों पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के बीच शासन के निर्देशानुसार सोमवार को सहारनपुर जिले में शराब के ठेके खोले गए। शराब लेने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंस का जमकर उल्लंघन हुआ। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

Lockdown 3.0, People did not follow social distancing at liquor shops in Meerut and Saharanpur
शराब खरीदने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

सोमवार सुबह दस बजे शराब की दुकानें खुलने से पूर्व ही लोगों की ठेकों के बाहर कतारें लग गईं। कुछ देर के लिए शराब की दुकानें खुली, लेकिन पुलिस ने उन्हें बंद करा दिया। इसके बाद लोग शराब खरीदने के लिए महानगर के अलग-अलग ठेकों पर घूमते रहे, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद शासन के निर्देशानुसार सभी शराब के ठेके खोल दिए गए। ठेकों पर शराब खरीदने के लिए एक बार को तो मारामारी ही मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lockdown 3.0, People did not follow social distancing at liquor shops in Meerut and Saharanpur
शराब की दुकान पर नहीं किया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन - फोटो : अमर उजाला

संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को संभाला और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए मशक्कत की। शहर में कोर्ट रोड, रेलवे रोड, अग्रसेन चौक, प्रताप मार्केट, पुरानी चुंगी, नुमाइश कैंप, राकेश टाकीज के पास, चिलकाना रोड, बेहट रोड, दिल्ली रोड पर शराब की दुकानें खोली गई, जिन पर शाम तक लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही।

विज्ञापन
Lockdown 3.0, People did not follow social distancing at liquor shops in Meerut and Saharanpur
शराब खरीदने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

उधर, देवबंद में भी सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन हुआ। रामपुर मनिहारान में शराब के ठेके नहीं खुले। नकुड़ में शराब के ठेकों पर इक्का-दुक्का व्यक्ति ही नजर आए। बेहट में ओवर रेट पर शराब बेचने की जानकारी मिलने पर आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बड़गांव में भी लोग शराब खरीदने के लिए ठेकों के बाहर इंतजार करते नजर आए, लेकिन ठेके नहीं खोले गए। गागलहेडी में पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दुकान बंद कर दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed