फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेंदुए को देख मचा हाहाकार: खौफनाक था सुबह का नजारा, कांपी हर किसी की रूह, स्कूलों में भी अलर्ट

Fri, 04 Mar 2022 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 04 Mar 2022 12:22 PM IST
विज्ञापन
leopard enter in public in Modipuram Meerut, entered in ahouse, alert in Schools
leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मोदीपुरम के गांव दुल्हैड़ा की ओर से होता हुआ एक तेंदुआ शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम के क्यू पॉकेट के मकान नंबर 72 में घुस गया। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। एक घंटे तक परिवार कमरे में कैद रहा। सूचना पर पुलिस व भीड़ इकट्ठा हो गई।


मकान मालिक स्वप्निल ने बताया कि जोरदार आवाज आने पर उन्होंने खिड़की से बाहर झांक कर देखा तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर आने से मना किया। उनके अलावा उनकी पत्नी प्रीति शर्मा, माता आभा शर्मा, भाभी और दो बच्चे घर में बंद हो गए।
leopard enter in public in Modipuram Meerut, entered in ahouse, alert in Schools
leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। तकरीबन एक घंटे बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। बताया गया कि तेंदुए को सबसे पहले डॉ. राजकुमार चौधरी ने भागते हुए देखा था। उन्हीं के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हुई और तेंदुआ स्वप्निल के घर में घुस गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ: शव दफनाने को लेकर बवाल, दो समुदाय के लोगों में जमकर संघर्ष, भाजपा नेताओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

 
leopard enter in public in Modipuram Meerut, entered in ahouse, alert in Schools
leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला
पहले तेंदुआ मकान में बंद था। यहां जाल लगाकर उसे कैद करने की कोशिश की गई। तेंदुआ जाल में फंस भी गया था लेकिन कुछ ही देर बाद वह जाल से निकलकर एक खाली प्लॉट में जा पहुंचा। इस दौरान तकरीबन 400 मीटर तक लोगों के बीच ही तेंदुआ दौड़ता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
leopard enter in public in Modipuram Meerut, entered in ahouse, alert in Schools
leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला
हालांकि आसपास मौजूद भीड़ पर  तेंदुए ने हमला नहीं किया। तेंदुआ केवल अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता रहा। अब फिर से तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग ने तेंदुए के पास प्लॉट में एक ही जाल लगाया लेकिन अब दूसरा जाल मंगवाया गया है। 
विज्ञापन
leopard enter in public in Modipuram Meerut, entered in ahouse, alert in Schools
leopard in meerut - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि प्लॉट में ही तेंदुआ बैठा हुआ है। यदि वहीं पर ट्रैंक्विलाइजर गन लग जाती तो उसे पकड़ लिया जाता। अब पल्लवपुरम फेज 2 मुख्य डिवाइडर रोड के पास एक प्लॉट जो खाली है, उसमें तेंदुआ बैठा हुआ है जिसकी दोबारा से घेराबंदी की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed