फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: लेखपाल की शर्मनाक करतूत, तहसील में महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल, देखें तस्वीरें

Sat, 04 Jan 2020 01:07 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jan 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal beaten up a woman in Tehsil Office at Bijnor city and video viral
लेखपाल ने महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर के धामपुर में भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर लिए 80 हजार रुपये वापस मांगने पर लेखपाल ने महिला को तहसील में सरेआम पीटा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें महिला बार- बार लेखपाल को टोकते हुए अपने रुपये वापस मांगती है और लेखपाल महिला को धक्का देकर गिराने की कोशिश करता है। महिला ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है। अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

Lekhpal beaten up a woman in Tehsil Office at Bijnor city and video viral
महिला की पिटाई करता लेखपाल - फोटो : अमर उजाला

शेरकोट क्षेत्र के गांव हरेवली निवासी सुरेश सिंह की पत्नी राजकली ने बताया कि साल 2012-13  में ग्राम समाज की जमीन का पट्टा आवंटन के लिए ग्राम प्रबंधन समिति ने उसके नाम प्रस्ताव किया था, लेकिन प्रस्ताव को एसडीएम धामपुर ने खारिज कर दिया था। आरोप है कि हलका लेखपाल सतेंद्र ने पट्टा दिलाने की एवज में उससे 80 हजार रुपये लिए थे, लेकिन प्रस्ताव खारिज होने पर भी लेखपाल ने पैसे नहीं लौटाए। वह कई बार लेखपाल से रकम वापस करने की मनुहार कर चुकी है, लेकिन वह टालता रहता था।

Lekhpal beaten up a woman in Tehsil Office at Bijnor city and video viral
लेखपाल ने महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को धामपुर तहसील में पहुंचकर महिला ने लेखपाल से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि लेखपाल ने उसे पीटा और धक्का देकर गिराने की कोशिश की। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इस घटना से अफरा- तफरी मच गई। इस दौरान किसी ने घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। एसडीएम व तहसीलदार ने मामले का संज्ञान लेकर जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lekhpal beaten up a woman in Tehsil Office at Bijnor city and video viral
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

जांच के बाद होगी कार्रवाई: एसडीएम 
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि पट्टे के मामले को लेकर पीड़ित महिला उनसे भी कई बार मिल चुकी है। जांच में पाया गया कि संबंधित महिला के जमीन के पट्टे के प्रस्ताव को 2013 में तत्कालीन एसडीएम ने निरस्त कर दिया था। रकम के लेनदेन का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे। मारपीट की घटना शर्मसार है।

विज्ञापन
Lekhpal beaten up a woman in Tehsil Office at Bijnor city and video viral
लेखपाल से पैसे मांगती महिला - फोटो : अमर उजाला

निंदनीय है घटना: तहसीलदार 
तहसीलदार चंद्रकांता का कहना है कि महिला के साथ लेखपाल द्वारा मारपीट करने की घटना निंदनीय है। मामले में जांच कर आरोपी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। लेखपाल वर्तमान में शेरकोट परगना के शाहअलीपुर नीचल में तैनात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed